देश

छुटभइये नेता से लेकर ‘अखिलेश वखिलेश’ तक….कहां पहुंची सपा-कांग्रेस की लड़ाई, अब रविशंकर प्रसाद ने क्या कह डाला?

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. सपा और कांग्रेस भी सीट शेयरिंग को लेकर आमने-सामने है. दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर टिप्पणी करके बवाल काट रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमल नाथ की समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी से राजनीतिक संग्राम जारी है. बयानबाजी के इस दौर में भाजपा की भी एंट्री हो गई है.

कांग्रेस नेता के बयान पर अब सपा ने पलटवार किया है. सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कमल नाथ समेत कांग्रेस नेताओं को ‘छुटभइया’ नेता करार दिया है. INDIA गठबंधन के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि इस मामले पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं, उसे दोहराने की जरूरत नहीं है. वहीं अखिलेश ने भी उनके नाम पर तंज कसा है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ‘INDIA’ गठबंधन’ में लड़ाई शुरू होने की बात कह रहे हैं.

वखिलेश कौन है?

अखिलेश यादव ने कहा, ”वह सही कह रहे हैं कि वखिलेश कौन हैं? अखिलेश तो हैं ना? अगर वह ऐसी बातें कहेंगे तो समाजवादी पार्टी भी इसमें शामिल हो जाएगी. लेकिन हम उसमें उलझना नहीं चाहते.” ‘केवल जिनके नाम में ‘कमल’ है वे ‘वखिलेश’ कहलाएंगे, ‘अखिलेश’ नहीं’. उन्होंने कहा कि हमारे कमल नाथ के साथ रिश्ते अच्छे हैं.”

‘अवसरवादी गठबंधन में हितों का टकराव होगा ही’

बता दें अखिलेश और कमल नाथ की जुबानी जंग में बीजेपी की एंट्री हो गई है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “ये तो होना ही था. ये लोग बीजेपी को हराने निकले हैं.” आपस में सभ्यता का घोर अभाव है. चलिए विकल्पों के बारे में बात करते हैं. ऐसे अवसरवादी गठबंधन हैं जहां हितों का टकराव होना तय है. अब यह हो गया है.”

“पीएम के नेतृत्व में शीर्ष अर्थव्यवस्था बन रहा है भारत”

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि विधानसभा में गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने पूछा, क्या यह लोकसभा में होगा? कांग्रेस नेता कमलनाथ, अखिलेश यादव के लिए ऐसे अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था बन रहा है. दूसरी तरफ लोग लड़ रहे हैं. इस देश की जनता सब कुछ जानती है.”

बताते चलें कि पिछले 2018 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 52 सीटों पर चुनाव लड़ा था. सपा सिर्फ एक सीट ही जीत पाई. उन्होंने राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत से पीछे रह गई कांग्रेस पार्टी को भी समर्थन दिया था. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago