ICC World Cup 2023

World Cup 2023: मुझे पाकिस्तानी मत कहो… पाकिस्तान की लगातार दूसरी हार के बाद वकार यूनुस का बयान Viral

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 18वें मैच में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 367 रन बनाए. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी पाकिस्तान की टीम 305 रन पर ऑल आउट हो गई.

वकार यूनुस ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को दिलाई याद

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनुस ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी शेन वॉटसन और एरोन फिंच के साथ एक टीवी शो कर रहे थे. ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर जीत के बाद शेन वॉटसन और एरोन फिंच का जोश चरम पर था. दोनों अपनी टीम की जमकर तारीफ कर रहे थे. इसी बीच वकार यूनुस ने एक टिप्पणी की जिसमें उन्होंने खुद के ऑस्ट्रेलियाई कनेक्शन की याद दिलाई.

मुझे सिर्फ पाकिस्तानी न करें- वकार

क्रिकेट शो के दौरान वकार यूनुस ने कहा कि वो आधा ऑस्ट्रेलियाई हैं, उन्हें सिर्फ पाकिस्तानी न कहें. बता दें कि पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर वकार यूनुस ने अपनी शादी एक पाकिस्तानी-ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर से हुई है और इस समय उनका परिवार ऑस्ट्रेलियाई के साउथ वेल्स में रहता है. वकार की दो बेटियां और एक बेटे हैं. वकार यूनुस ने पाकिस्तान के लिए करीब 14 साल क्रिकेट खेला है. इस दौरान उन्होंने 87 टेस्ट और 262 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें टेस्ट में उनके नाम 373 विकेट और वनडे में 416 विकेट दर्ज है. वकार यूनुस की गिनती पाकिस्तान के महान गेंदबाजों में ली जाती है.

ये भी पढ़ें- NED vs SL: वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने दर्ज की पहली जीत, नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से दी थी मात

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में विकेट खोकर 367 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान की टीम टारगेट का पीछा करने उतरी लेकिन 45.3 ओवर में 305 रन पर ऑल आउट हो गई. ओपनर अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने शतकीय साझेदारी कर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन उन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दिया. कप्तान बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा.

– भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago