देश

दिलचस्प स्कीम के बावजूद 2019 में कांग्रेस को मिली थी हार, अब फिर उठा उसी योजना का मुद्दा, जानें इसके बारे में सबकुछ

Congress 2024 Election Plan: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले 14 जनवरी से 20 मार्च के बीच मणिपुर से महाराष्ट्र में भारत न्याय यात्रा निकालने की बात कही है. 66 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा देश के 14 राज्यों के 85 जिलों से गुजरेगी. इस बीच कांग्रेस ने न्याय योजना लागू करने का एक बार फिर ऐलान किया है. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में जारी अपने घोषणापत्र में भी कांग्रेस ने इस योजना को लागू करने की बात कही थी, हालांकि जनता ने इस पर ज्यादा भरोसा नहीं किया था और कांग्रेस पार्टी 2019 में बुरी तरह हारी थी. आखिर ये योजना क्या है, चलिए आज हम आपको बताते हैं.

कांग्रेस के 2019 के घोषणापत्र की बात करें तो न्याय स्कीम का ऐलान काफी देर बाद किया था, जिसके चलते यह स्कीम आम जनता के बीच ज्यादा अपनी जगह नहीं बना सकी थी. इसके चलते ही पार्टी को महज 52 सीटों पर जीत मिली थी. पिछले चुनाव की अपना गलती से सबक लेकर अब कांग्रेस अभी से न्याय योजना का जिक्र करने लगी है.

यह भी पढ़ें- षष्ठीपूर्ति महोत्सव में हिस्सा लेने कृष्णनगरी मथुरा आए CM योगी, रक्षामंत्री राजनाथ बोले- श्रीराधा जीव का साध्य हैं, वह जीवन प्राण भी हैं

क्या है न्याय योजना

दरअसल कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने साल 2019 में यूनिवर्सल बेसिक इनकम का कॉन्सेप्ट लॉन्च किया था. नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी भी इसके समर्थन में थे. उनके अलावा भी कई अन्य अर्थशास्त्रियों ने बेहतरीन बताया था. राहुल गांधी ने ऐलान किया था, कि पार्टी अगर सरकार में आती है तो फिर उनकी सरकार हर साल 5 करोड़ गरीब परिवारों को 72हजार रुपये प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: “अयोध्या में जय श्री राम बोलकर आया हूं तो मथुरा में भी जय श्री कृष्ण बोलकर जा रहा हूं..”, केशव प्रसाद मौर्य

खड़गे ने फिर किया है ऐलान

राहुल गांधी की वो 2019 की योजना अब फिर ट्रेंड में आ गई है क्योंकि काग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐलान किया है कि अगर सरकार कांग्रेस पार्टी की बनती है तो ऐसा बेसिक इनकम का कॉन्सेप्ट लागू करेगी, जिसके तहत महिलाओं को सालाना 60 से 70 हजार रुपये दिए जाएंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह अहम ऐलान आरएसएस के गढ़ यानी नागपुर में कांग्रेस पार्टी की रैली के दौरान किया था.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

6 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

6 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago