देश

Ayodhya Ram Mandir: “अयोध्या में जय श्री राम बोलकर आया हूं तो मथुरा में भी जय श्री कृष्ण बोलकर जा रहा हूं..”, केशव प्रसाद मौर्य

अमित भार्गव
Ayodhya Ram Mandir: धर्मनगरी वृंदावन में इन दिनों वात्सल्य ग्राम में षष्ठी पूर्ति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. साध्वी ऋतम्भरा के 60वें जन्म दिन के मौके पर अयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे दिन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मार्य और हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए. इस मौके पर ग्रह मंत्री अमित शाह भी आने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं पहुंच सके. तो वहीं मंच पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति सहित कई साधू संत शामिल हुए जिसमें सभी ने साध्वी तो उनके 60 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी शुभकामनाएं दी.

तो वहीं इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने षष्ठी पूर्ति महोत्सव में कहा कि, ” मैं यहां साध्वी के जन्मदिन पर आया हूं. हम भाग्यशाली है. आज उनके उपहार के तौर पर राम मंदिर का निर्माण है, क्योंकि 500 साल बाद राम लला 22 जनवरी को अपने मंदिर में विराजमान होंगे.” डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि,” हम एक हफ्ता से अयोध्या में रहकर एक अभियान चला रहे है की स्वच्छ रहे अयोध्या धाम. 22 जनवरी को जब राम लला अपने स्थान पर आयेंगे तो एक दीपावली दुबारा से सबको मनानी है. केशव मौर्य ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री ने कहा की 22 जनवरी को अपने अपने शहर को अयोध्या समझें और 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सब लोग अपने अपने शहर में स्वच्छता रखेंगे. इसी के साथ ही केशव मौर्य ने कहा कि, अयोध्या में जय श्री राम बोलकर आया हूं तो मथुरा में भी जय श्री कृष्ण बोलकर जा रहा हूं. इसी के साथ आगे कहा कि, मीडिया इसका कोई गलत अर्थ नही निकाले.

ये भी पढ़े- “अयोध्या में अब कोई हिंदू-मुस्लिम झगड़ा नहीं”, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर बोले इकबाल अंसारी- अगर निमंत्रण मिला तो…

कभी-कभी युद्ध भी जरूरी होता है

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, भगवान श्री कृष्ण की नगरी जिसमें युद्ध में जीवन जीने का सार लोगों को श्री कृष्ण द्वारा युद्धभूमि में बताया जा रहा है. भगवान श्री कृष्ण ने युद्ध करने के लिए अर्जुन को प्रेरणा दी थी, जबकि शांति के लिए युद्ध नही होता है. मगर युद्ध भी कभी कभी जरूरी है. राम जन्मभूमि के समय संघर्ष का जागरूक करने का काम हमको साधू संतो ने दिया. 22 जनवरी को फिर से वही खुशी होगी जो बनवास से राम आए थे और फिर से दीपावली मनेगी. इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, हरियाणा में हम एक समस्या से जूझ रहे है जो कि नशा है, जिससे युवा खराब हो रहे हैं. हरियाणा पर एक कलंक है बेटियो को संख्या कम, जब हमारी सरकार बनी थी. इसीलिए पीएम के आवाहन पर हमने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- भारत के लिए आपका इरादा और समर्पण प्रेरणा देने वाला

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को…

34 minutes ago

मेरठ के नीले ड्रम के बाद उन्नाव का बक्सा कांड! सिलबट्टे से कुचला सिर, हाईवे पर फेंकी पति की लाश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 28 वर्षीय सोनू सविता की हत्या कर शव को बक्से…

49 minutes ago

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री…

55 minutes ago

‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सिर

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…

1 hour ago