मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ
Mathura News: श्रीकृष्णनगरी मथुरा में षष्ठीपूर्ति महोत्सव का आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ समेत कई राजनेता आज इस महोत्सव में हिस्सा लेने आए. इस दौरान अपने संबोधन में इन नेताओं ने भगवान कृष्ण और राधा के नाम की जय-जयकार कराई.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, “जिस जीव का साध्य राधा हैं, और उनको पाने का साधन भी राधा जी ही हैं. मन्त्र भी ‘राधा’ हैं, और मन्त्र देने वाली गुरु भी स्वयं राधा ही हैं. जिसका सब कुछ ही राधा हैं, और जीवन प्राण भी राधा ही हैं. ऐसे जीवों को, पाने के लिए शेष कुछ बचता ही नहीं है.”
#WATCH मथुरा: तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "जिस जीव का साध्य राधा हैं, और उनको पाने का साधन भी राधा जी ही हैं। मन्त्र भी 'राधा' हैं, और मन्त्र देने वाली गुरु भी स्वयं राधा ही हैं। जिसका सब कुछ ही राधा हैं, और जीवन… pic.twitter.com/pHNNhCNwxX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2024
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन के समक्ष अयोध्या का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने मथुरा में कहा, “भाइयों-बहनों… पहले अयोध्या की जो संरचना थी, वहां की सड़कें संकरी थीं. एक सिंगल रेल लाइन जाती थी और उस पर भी कभी-कभी ही ट्रेन जाती थी. आज अयोध्या के अंदर भी आपको 4 और 6 लेन की सड़कें मिलेंगी. आप 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाकर देखिए, आपको त्रेतायुग याद आ जाएगा.”

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

