निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है
Nipah Virus Kerala: निपाह वायरस के बारे में आपने सुना है? यह वायरस दक्षिण भारतीय राज्य केरल में एक बार फिर फैलने लगा है. इसके केसेस सामने आने पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को तुरंत सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को लागू करने के लिए कहा है. राज्य सरकार को यह भी सलाह दी गई है कि वह पिछले 12 दिनों में मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाए और उन्हें क्वारंटाइन करे.
केंद्र सरकार के विभागीय अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केरल के मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस की चपेट में आए 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई है. मलप्पुरम के 14 साल के लड़के में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के लक्षण दिखे थे. जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे कोझिकोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
सरकार ने मृतक के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और पड़ोसियों की टेस्टिंग के भी आदेश दिए गए हैं. एक बयान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “उपरोक्त मरीज के नमूने एनआईवी (पुणे) भेजे गए थे, जहां निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई.”
स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय ‘वन हेल्थ’ मिशन के तहत बहु-सदस्यीय रिस्पॉन्स टीम को मामले की जांच करने, महामारी विज्ञान संबंधों की पहचान करने और तकनीकी सहायता प्रदान करने में राज्य का समर्थन करने के लिए तैनात किया जाएगा.
बता दें कि केरल में निपाह वायरस रोग (एनआईवीडी) का प्रकोप पहले भी सामने आ चुका है. सबसे हालिया प्रकोप 2023 में कोझिकोड जिले में हुआ था. डॉक्टरों का कहना है कि निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है. फल खाने वाले चमगादड़ और सूअर या इस जैसे जानवर इस वायरस के लिए सबसे मुफीद होते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निपाह वायरस के संक्रमण का पहला मामला मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह में सामने आया था. इसके बाद से इसे निपाह वायरस के नाम से जाना जाने लगा. निपाह वायरस (NiV) एक ऐसा वायरस है जो मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों से फैलता है, लेकिन सूअरों और अन्य जानवरों से ये इंसानों को संक्रमित करने लगा.
– भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…