Bharat Express DD Free Dish

Nipah Virus

केरल में निपाह वायरस (Nipah Virus)  के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने 425 लोगों को निगरानी में रखा है. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि सबसे ज्यादा 228 लोग मलप्पुरम जिले में, 110 पलक्कड़ में और 87 कोझिकोड में निगरानी में हैं.

केरल में शुक्रवार को निपाह वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. राज्य के पलक्कड़ जिले के थाचनट्टुकारा की रहने वाली 38 वर्षीय महिला में निपाह वायरस की पुष्टि हुई है. संक्रमित महिला फिलहाल मलप्पुरम जिले के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है. इस खबर के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने पलक्कड़, कोझिकोड और मलप्पुरम जिलों में तत्काल प्रभाव से निगरानी और रोकथाम के उपाय तेज कर दिए हैं.

इसके पहले 21 जुलाई को निपाह वायरस से केरल के मलप्पुरम जिले में 14 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई. 2018 में निपाह वायरस के प्रकोप से 18 लोगों की मौत हो गई थी.

Nipah virus (NiV) के संक्रमण का पहला मामला मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह में सामने आया था. इसे निपाह वायरस के नाम से जाना जाने लगा. यह एक ऐसा वायरस है, जो चमगादड़ों से फैलता है.

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. अब तक 4 लोग निपाह वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा 77 लोगों को हाई रिस्क पर रखा गया है.

केरल में निपाह वायरस तेजी के साथ फैल रहा है. बीते बुधवार (13 सितंबर) को एक और मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है. जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है.