देश

वरुण से मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं लेकिन उनकी विचाराधारा को स्वीकार नहीं कर सकता- बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: पिछले कुछ समय से बीजेपी सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वरुण ने जिस विचाराधारा को अपनाया ‘मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता.’ उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में जाने की अटकलें काफी तेज हैं. पिछले कुछ समय से वरुण गांधी बीजेपी की नीतियों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण गांधी बीजेपी छोड़ सकते हैं. मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर की प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वरुण गांधी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि वो बीजेपी में हैं. अगर वो भारत जोड़ो यात्रा में चलेंगे, उनको दिक्कत हो जायेगी. मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती है. मैं आरएसएस के ऑफिस में नहीं जा सकता, मेरा आपको गला काटना पड़ेगा. मेरा जो परिवार है उसकी एक विचारधारा, एक अलग सोचने का तरीका है. और जो वरुण हैं उन्होंने उस विचाराधारा को अपनाया और अपना बनाया तो मैं उस बात को स्वीकार नहीं कर सकता. हालांकि, एक परिवार और वरुण के भाई होने की बात पर राहुल ने कहा, मैं वरुण से जरूर प्यार से मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं मगर उस विचाराधारा को स्वीकार नहीं कर सकता. दोनों विचारधाओं की आपस में लड़ाई चल रही है. परिवार के जो रिश्ते हैं वो अलग बात है. मैं ऐसी कोई नफरत नहीं करता वरुण से.

गौरतलब है कि मेनका गांधी साल 2004 में बीजेपी में जुड़ीं, जिसके बाद बेटे वरुण गांधी ने भी बीजेपी का दामन थामा. लेकिन वरुण गांधी ने साल 2009 में लोकसभा का पहला चुनाव पीलीभीत से लड़ा था. तब से अब तक वरुण गांधी का चुनावी मैदान मां मेनका गांधी की कार्यस्थली रही है.

लेकिन, हाल में वरुण ने एक जनसभा में चौंकाने वाला संबोधन दिया था. उन्होंने कहा था कि, “न तो मैं नेहरू जी के खिलाफ हूं, ना ही कांग्रेस के खिलाफ हूं. हमारी राजनीति देश को आगे बढ़ाने के लिए होनी चाहिए न कि गृह युद्ध पैदा करने के लिए. आज जो लोग केवल धर्म और जाति के नाम पर वोट मांग रहे हैं, हमें उनसे ये पूछना चाहिए कि रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा का क्या हाल है.”

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Security Breach: मेरी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई, वो मुझे गले लगाने आया था, यात्रा में ऐसा होता रहता है- बोले राहुल गांधी

कई अन्य मौकों पर अपनी पार्टियों की नीतियों की खुले तौर पर आलोचना करने के बाद से तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. ये माना जा रहा है कि उनका बीजेपी से मोहभंग हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

12 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

13 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

23 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

48 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

51 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

1 hour ago