देश

CM योगी ने जब तेंदुए के बच्चे को बोतल से दूध पिलाया..वीडियो हो रहा वायरल

गोरखपुर-  सीएम योगी का जानवरों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है. अलग-अलग मौकों पर सीएम योगी आदित्यनाथ बेजुवान जानवरों के साथ समय बिताते नजर आ जाते हैं. ऐसे ही विजयदशमी के खास मौके पर सीएम योगी गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपनी गोद में तेंदुए के बच्चे को उठाकर उसे बोतल से दूध पिलाया. सीएम योगी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खीयां बटोर रहा है. इस दौरान सीएम योगी तेंदुए के बच्चे को पुचकारते हुए उसे बोतल से दूध पिलाते नजर आ रहे हैं.

सीएम योगी ने इस खास मौके पर तेंदुए के दो बच्चों का नामकरण भी किया. दोनों बच्चों को चिड़ियाघर के अस्पताल में रखा गया है. सीएम योगी इससे पहले 18 मार्च को गोरखपुर चिड़ियाघर गए थे. तब उन्होंने अपने हाथों से हर और गौरी नाम के दो गैंडों को केला खिलाया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पशुओं के प्रति काफी स्नेह भाव रखते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनके ऐसे वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं. इसके पहले सीएम योगी 18 मार्च को गोरखपुर चिड़ियाघर गए थे. तब सीएम ने दोनों गैंडों को प्यार से उनका नाम लेकर बुलाया था तो वे बाड़े में उनके काफी नजदीक आ गए थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

शतरंज के मैदान पर भारत का दबदबा देखकर बोले अमित शाह- खिलाड़ियों की रणनीति और मेहनत ने बढ़ाया देश का मान

46वें FIDE Chess Olympiad में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग में सिल्वर…

4 seconds ago

एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…

9 minutes ago

पटना की सड़कों पर फिर हुआ बवाल! बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, डाकबंगला चौराहा बना जंग का मैदान

Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…

17 minutes ago

अचूक निशाना और गजब का संयम! ईशा सिंह के सिल्वर मेडल जीतने पर अमित शाह ने दी बधाई, कही यह बड़ी बात

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…

27 minutes ago