भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी
मांड्या – कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 29 वें दिन राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी कदम से कदम मिला रही हैं. यात्रा कर्नाटक, मांड्या जिले के पांडवपुरा इलाके में शुरू हो गई है. और सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो गई हैं. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों के चलते वह एक किलोमीटर तक पद यात्रा करेंगी. सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है. भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैं.
कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है. जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया “हर दिन यात्रा मजबूत होती जा रही है और लोग दूर-दूर से इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं. वहीं सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है. आम जनता में भी इस यात्रा का असर दिख रहा है और हम उन से प्रेरित हो रहे हैं. इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने पर कहा कि, “यह देश के लिए गर्व की बात है.”
राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की तब सोनिया गांधी देश में नहीं थीं. सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के समय अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश गई थीं. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अब तक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अब तक 600 किमी से अधिक की दूरी तय की गई है. वहीं यात्रा 24 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी और राज्य में 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. दरअसल भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सहित पार्टी के अन्य नेता कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. पिछल माह 7 सितंबर को शुरू हुई थी. 150 दिन की यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा.
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…
Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…
Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…
1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…
UP Rajya Sabha Election: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव…