रतन टाटा.
Ratan Tata simplicity Video Viral: देश के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) शाम को निधन हो गया. उन्हें भारत में ना सिर्फ एक बड़े कारोबारी के तौर पर पहचान मिली बल्कि, वे एक लीजेंड के तौर पर भी पहचान रखते थे. रतन टाटा को भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में कमजोर वर्ग के प्रति चिंता और कर्मचारियों के हितों सर्वोपरि रखने के लिए जाना जाता था. रतन टाटा सैकड़ों करोड़ की संपत्ति अपने नाम होने के बाद भी सादगी में रहते थे. सोशल मीडिया पर रतन टाटा की सादगी का एक किस्सा वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं रतन टाटा की सादगी से जुड़ा वो किस्सा जो कभी नितिन गडकरी ने सुनाया था.
रतन टाटा की सादगी से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी एक आयोजन में सुनाया था, जो अब उनके निधन के बाद फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नितिन गडकरी कहते हैं, ‘रतन टाटा जी मेरे अच्छे मित्र रहे हैं. एक बार वह मुंबई के मालाबार हिल स्थित मेरे घर आ रहे थे तो रास्ता भूल गए. उन्होंने मुझे फोन किया कि नितिन तुम्हारे घर का रास्ता भूल गया हूं. मैंने कहा कि आप अपना फोन ड्राइवर को दीजिए. इस पर रतन टाटा ने कहा कि मेरे पास ड्राइवर नहीं है, मैं खुद ही गाड़ी चला रहा हूं.’
गडकरी कहते हैं, ‘इसके बाद एक बार मैं उन्हें नागपुर लेकर आया. उनके हाथ में एक बैग था और मैंने सरकारी कर्मचारी को कहा कि टाटा साहब का बैग ले लीजिए. इस पर भी रतन टाटा ने इनकार कर दिया. उनका कहना था कि मेरा बैग है और मैं ही उठाऊंगा. इसके वह जब गाड़ी में बैठे तो ड्राइवर के पास बैठ गए. मैं कहा कि टाटा साहब आप इधर बैठिए मैं वहां आ जाता हूं. इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मैं यहीं पर बैठूंगा.’ नितिन गडकरी ने कहा कि आप सोचिए कितनी हैरानी की बात है कि सैकड़ों करोड़ की संपत्ति रखने वाला इतना बड़ा आदमी कितनी सादगी से रहता है. यह मेरे लिए भी प्रेरणा वाली बात थी.
यह भी पढ़ें- अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए रतन टाटा, दान में जाता था उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा
यह भी पढ़ें- रतन टाटा का पूरा जीवन परिचय, जानें जन्म से लेकर निधन तक की पूरी कहानी
-भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…
'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…
Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…