लाइफस्टाइल

Ratan Tata Death: लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे रतन टाटा, जानें इस बीमारी का क्या है हाइपरटेंशन से कनेक्शन

Ratan Tata Death: देश के सबसे मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का कल यानी 9 अक्टूबर की देर रात निधन हो गया. 86 साल के रतन टाटा खराब स्वास्थ्य के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां कल देर रात उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. रतन टाटा के निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है. हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण बीपी लो की समस्या बताया गया है, जो अक्सर हाइपरटेंशन की शिकायत का कारण बनता है.

डॉक्टर्स के अनुसार, ब्लड प्रेशर की जांच सबसे पहले की जाती है, क्योंकि इससे आधी से ज्यादा बीमारियों का पता चल जाता है. बहुत से लोगों को लगता है कि हाई बीपी सिर्फ हार्ट के लिए ही खतरनाक है, लेकिन इससे कई अंगों को खतरा है. आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर से किन अंगों को सबसे ज्यादा खतरा है…

हाई ब्लड प्रेशर के चपेट में हैं 3 करोड़ से ज्यादा लोग (Ratan Tata Death)

हाई बीपी, हाइपरटेंशन या लो ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुमान के अनुसार, भारत में हर चौथा इंसान हाई और लो बीपी की चपेट में है. आईसीएमआर-इंडिया की एक डायबिटीज स्टडी में पता चला कि देश में 3 करोड़ से ज्यादा लोग हाई ब्लड प्रेशर के चपेट में हैं.

यह भी पढ़ें: धुआं रहित तंबाकू, सुपारी के कारण भारत में Oral Cancer के मामले दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा: Lancet रिपोर्ट

हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर से इन अंगों को है सबसे ज्यादा खतरा

– दिमाग को खतरा: ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है. ब्लड प्रेशर बहुत ज़्यादा बढ़ने की वजह से दिमाग की कोशिकाएं फट भी सकती हैं, जिससे इंसान की मौत तक हो सकती है.

– आंखों के नुकसान: डायबिटीज के मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने से आंखों की नसों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ जाता है.

– किडनी फेल हो सकता है: ब्लड प्रेशर की वजह से किडनी की बीमारियां या फिर किडनी फेलियर भी हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उनमें स्ट्रोक आने का खतरा भी ज़्यादा होता है.

Uma Sharma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

20 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

41 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

41 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

53 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

55 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

58 minutes ago