अजब-गजब

Ajab Gajab: क्या असली वैम्पायर है हेली? धूप से डर, पति से एनर्जी—जानिए इस खौफनाक सच को!

Ajab Gajab: आपने वैम्पायर से जुड़ी कई फिल्में तो देखी होंगी. लेकिन क्या आपने कभी असल जिंदगी में वैम्पायर देखा है. अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको अमेरिका की एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद को रियल लाइप वैम्पायर कहती है. महिला के दांत को देखकर ऐसा लगता है मानों सच में वो पिशाच है. उसके दोनों दांत बाहर निकले हुए है. इस महिला ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि उसपर धूप पड़ते ही वह कमजोर पड़ने लगती है.

क्या असली वैम्पायर है हेली?

जी हां, हम बात कर रहे हैं हेली नाम की महिला की जिसने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड जीन को अपना हमसफर चुना. लेकिन जैसे ही जीन के दोस्तों को हेली के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे दोस्ती तोड़ ली. हालांकि महिला का कहना है कि उसके पति जीन को टिकटॉक के जरिए पहले से ही मालूम था कि वह एक रियल लाइफ पिशाच है. हेली पिशाचों की तरह खून तो नहीं चूसतीं, लेकिन उन्हें ब्लड के रंग का सॉस पीना बेहद पसंद है. इस अनोखे कपल की स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

खुद को बताती है रियल लाइफ पिशाच

हाल ही में ये दोनों कपल लव डॉन्ट जज शो में भी नजर आए थे. जिसमें जीन ने बताया कि उसे हेली की इस लाइफस्टाइल की पूरी जानकारी नहीं थी. लेकिन साथ रहने पर पता चला कि वह अपनी वैम्पायर लुक को लेकर काफी सीरियस रहती हैं. जीन का कहना है कि वह केवल ऑनलाइन सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा नहीं करतीं बल्कि उन्हें लगता है कि वह असल जिंदगी की पिशाच हैं.

यह भी पढ़ें: OMG! शख्स ने की 12 शादियां फिर पैदा किए 102 बच्चे, पोते-पोतियों की संख्या जान पकड़ लेंगे माथा, रजिस्टर देख याद करते हैं नाम

धूप से डर, पति से मिलती है एनर्जी

हेली का दावा है कि धूप में निकलते ही वह खुद को कमजोर और बेबस महसूस करने लगती हैं. त्वचा जलने लगती है इसके साथ ही वो चिड़चिड़ापन भी महसूस करती है. तब उन्हें एनर्जी की सबसे ज्यादा जरूरी होती है, जो वह अपने पति से लेती हैं. उनका कहना है कि वह ऐसा सार्वजनिक जगहों पर करती हैं, तो लोग उन्हें हैरत भरी निगाहों से देखते हैं.

वैम्पायर की तरह नहीं चूसतीं खून

उनका कहना है पति जीन ने शादी से पहले ही उन्हें अपने शरीर से ऊर्जा प्राप्त करने की सहमति दे दी थी. हालांकि, वैम्पायर की तरह वह उनका खून नहीं चूसतीं, बल्कि आमने-सामने बैठकर उनसे एनर्जी लेती हैं. वहीं, जीन का कहना है कि हेली के करीब आने के बाद से उनके दोस्तों ने उनसे किनारा कर लिया. शख्स ने कहा कि वह जब भी अपनी पत्नी हेली की पहचान लोगों को बताता है, तो वे उससे अजीब सवाल करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

8 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

8 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

9 hours ago