सीएम शिवराज सिंह चौहान
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तेजी से चल रहा है. इसकी प्रगति को देखकर लग रहा है कि शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा भी हो जाएगा और आम जनमानस जल्द ही रामलला के दर्शन कर पाएगी. वहीं अब निर्माण कार्य के दौरान होने वाली खुदाई में ऐसे अवशेष मिले हैं जिनसे पता चलता है कि यहां प्राचीन मंदिर था. इस बात की जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है. अपने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी दी है. वहीं अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इन अवशेषों की तस्वीर भी शेयर की है. इसके बाद से ही लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
सत्य कहां छिपता है!
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी रामजन्मभूमी परिसर में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अपने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि ‘श्री रामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य प्रगतिरत… इस मंगल अवसर पर प्राप्त हुए प्राचीन मंदिर के अवशेष. सत्य कहां छिपता है!’
दर्शन के लिए रखे जाएंगे अवशेष
मिली जानकारी के अनुसार खुदाई के दौरान मिले इन अवशेषों को रामलला के भव्य मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा. राम मंदिर का निर्माण कार्य बेहद ही तेज गति से चल रहा है. प्रथम तल लगभग बनकर तैयार है. अगले साल जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामजन्मभूमि पर बने इस मंदिर का लोकार्पण करेंगे. वहीं बताया जा रहा है कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी मंदिर में निर्माण कार्य जारी रहेगा. प्रथम और द्वितीय तल का कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है. वहीं जनवरी तक मंदिर में मूर्ति की स्थापना कर दी जाएगी. राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक स्थापना के बाद श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे.
कई मूर्तियां और स्तंभ
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक्स पर अवशेषों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष. इसमें अनेकों मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं.’
Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…
1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…
Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…