देश

Kanpur: ‘हाथ ही तो पकड़ा था, बलात्कार तो नहीं किया…’ नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची मां को दारोगा ने थाने से भगाया

Kanpur Crime news: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले में एक नाबालिग लड़की की मां ने अपने इलाके के दारोगा की शिकायत ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से की है. दारोगा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

नाबालिग लड़की की मां के मुताबिक, वह अपनी नाबालिग बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने के लिए थाने में गई थी, लेकिन वहां दारोगा ने अभद्र व्यवहार कर उन्हें थाने से भगा दिया. पीड़िता की मां ने कहा कि ‘मैंने दारोगा से यह शिकायत की थी कि मेरी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई है. इस पर दारोगा ने संवदेनहीनता दिखाई, वो बोला कि ‘बच्ची का हाथ ही तो पकड़ा था, कोई रेप तो नहीं कर दिया.’ लड़की की मां का कहना है कि दारोगा ने गुनहगार पर कार्रवाई करने के बजाए उलटे हमको ही थाने से भगा दिया.’

ये भी पढ़ें- Kerala High Court: “मोबाइल पर अकेले में अश्लील वीडियो और फोटो देखना अपराध नहीं”, हाई कोर्ट ने युवक के खिलाफ दर्ज मामले को किया रद्द

पंचर बनाने वाले ने नाबालिग से की छेड़छाड़

संवाददाता के अनुसार, दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिला आईआईटी नानकारी में रहने वाली है. महिला का कहना था कि उसकी 9 साल की बेटी से साइकिल पंचर की दुकान चलाने वाले शख्स ने छेड़खानी की. उसने बताया कि, 4 सितंबर को बेटी अपनी सहेली के साथ साइकिल से स्कूल गई थी और छुट्टी होने पर घर लौट रही थी. उसकी साइकिल की हवा कम हो गई थी, इसलिए वो पंचर की दुकान पर रुककर साइकिल में हवा भरवाने लगी. तभी पंचर बनाने वाले की नीयत बिगड़ गई. उसने बेटी से बुरा व्यवहार किया.

दारोगा ने कहा- क्या उसे फांसी पर चढ़ा दूं

घर आकर बेटी ने पूरी बात बताई. जिसके बाद मां बेटी को लेकर पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी. मां के मुताबिक, दारोगा गुस्से से बोला, “उसने तुम्हारी बच्ची का हाथ ही तो पकड़ा है, कोई रेप तो नहीं कर दिया कि उसे फांसी पर चढ़ा दूं.” पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने दारोगा की इस बात का वीडियो बनाना चाहा तो मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया और वहां से भगा दिया.

आरोप सही निकलने पर होगी कार्रवाई

जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा लगाए गए आरोपों पर जांच बिठा दी गई है. अगर दारोगा पर लगे बदसलूकी का आरोप सही निकला तो उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. वहीं, कल्याणपुर थाना इंचार्ज धनंजय पांडे ने जानकारी दी कि, मामले की जांच की जा रही है. दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. महिला ने दावा किया है कि, उसके साथ थाने में बदसलूकी हुई है. वहां के सीसीटीवी में देखा जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

5 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

10 minutes ago

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

17 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

20 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

29 minutes ago

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

47 minutes ago