Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रामजन्मभूमि की खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां और अवशेष, CM शिवराज सिंह चौहान बोले- सत्य कहां छिपता है

 राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव  चंपत राय  ने एक्स पर अवशेषों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष.’

सीएम शिवराज सिंह चौहान

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तेजी से चल रहा है. इसकी प्रगति को देखकर लग रहा है कि शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा भी हो जाएगा और आम जनमानस जल्द ही रामलला के दर्शन कर पाएगी. वहीं अब निर्माण कार्य के दौरान होने वाली खुदाई में ऐसे अवशेष मिले हैं जिनसे पता चलता है कि यहां प्राचीन मंदिर था. इस बात की जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है. अपने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने यह जानकारी दी है. वहीं अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इन अवशेषों की तस्वीर भी शेयर की है. इसके बाद से ही लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

सत्य कहां छिपता है!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी रामजन्मभूमी परिसर में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अपने  ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि ‘श्री रामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य प्रगतिरत… इस मंगल अवसर पर प्राप्त हुए प्राचीन मंदिर के अवशेष. सत्य कहां छिपता है!’

दर्शन के लिए रखे जाएंगे अवशेष

मिली जानकारी के अनुसार खुदाई के दौरान मिले इन अवशेषों को रामलला के भव्य मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा. राम मंदिर का निर्माण कार्य बेहद ही तेज गति से चल रहा है. प्रथम तल लगभग बनकर तैयार है. अगले साल जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामजन्मभूमि पर बने इस मंदिर का लोकार्पण करेंगे. वहीं बताया जा रहा है कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी मंदिर में निर्माण कार्य जारी रहेगा. प्रथम और द्वितीय तल का कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है. वहीं जनवरी तक मंदिर में मूर्ति की स्थापना कर दी जाएगी. राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक स्थापना के बाद श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: “ऐसी जगह मारते हैं कि कुछ टूटता-फूटता भी नहीं है…और हम परमाणु बम बना देते हैं” सपा को लेकर ओपी राजभर के बिगड़े बोल

कई मूर्तियां और स्तंभ

 राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव  चंपत राय  ने एक्स पर अवशेषों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष. इसमें अनेकों मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital