देश

Bohra Muslim: कौन हैं बोहरा मुस्लमान? जो गुजरात की अर्थव्यवस्था में दे रहे हैं महत्वपूर्ण योगदान

Bohra Muslim: मुस्लिम समाज मुख्य तौर पर दो हिस्सों में बंटा है, शिया और सुन्नी. ये बात सभी जानते हैं लेकिन लोग ये नहीं जानते कि इस्लाम को मानने वाले लोग 72 फिकरों में बंटे हैं. जिनमें एक बोहरा मुस्लिम भी हैं. बोहरा मुसलमानों का एक समुदाय है जिसका ताल्लुकात यमन से है. भारत में ज्यादातर बोहरा मुस्लिम गुजरात के बडोदरा में हैं. कहा ये भी जाता है कि ये समाज अलावी बोहरा से संबंधित है.

अलावी बोहरा 11वीं शताब्दी में 18वें फातिमिद इमाम अल-मुस्तानसिर बिल्लाह के समय यमन से भेजे गए मिशनरियों के बारे में पता लगाने के लिए आए थे. इन मिशनरियों ने खंभात, गुजरात में एक धार्मिक मिशन की स्थापना की. जानकारी के मुताबिक, बोहरा 11वीं शताब्दी में गुजरात में स्थापित तैयबी दावा के वंशज हैं. हालांकि, इस समुदाय में यमन के अप्रवासी लोग भी शामिल हैं.

यमन के मिशनरियों ने किया बोहरा समाज का गठन

भारत में बोहरा समाज के गठन के लिए 11वीं शताब्दी में यमनी मिशनरियों को गुजरात भेजा गया था. इन्हीं मिशनरियों ने बोहरा समुदाय के गठन में योगदान दिया. कहा जाता है कि इनमें एक व्यक्ति थे वुलत उल-हिंद. इन्होंने ही मिशनरियों के प्रतिनिधि के रूप में काम किया था.

बोहरा समुदाय के लोग आमतौर पर व्यवसाय के लिए जाने जाते हैं. यह समुदाय सकारात्मक संबंधों पर विशेष जोर देते हैं.
‘बोहरा’ शब्द की उत्पत्ति एक गुजराती शब्द से हुई है जिसका अर्थ है ‘व्यापार करना’. बता दें कि गुजरात में सुन्नी समूह हैं जिन्होंने ‘वोहरा’ या ‘वोरा’ नाम अपनाया है, हालांकि ये लोग इस्माइली-तैयबी बोहराओं की मान्यताओं और रीति-रिवाजों का पालन नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें: कुछ ऐसा रहा कश्मीरी कलाकार ताहा मुगल का कश्मीर से लेकर कैम्ब्रिज तक का सफर, अब हर तरफ हो रहे चर्चे

बोहरा में भी तीन समूह

15वीं और 17वीं शताब्दी के बीच इमाम दाई के समय पर तीन प्रमुख बोहरा समूहों का गठन हुआ: अलाविस, दाऊदिस और सुलेमानिस. शुरुआत में यमनी प्रवासियों को नई संक्कृति और जीवन के तरीके को अपनाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने धीरे-धीरे अपने पैर जमा लिए और अपने अनूठे रीति-रिवाजों और परंपराओं को संरक्षित करते हुए स्थानीय समाज में एकीकृत होने लगे.

देश में कई मस्जिदों का निर्माण बोहरा समुदाय ने कराया

धीरे-धीरे बोहरा समुदाय ने अपने नेटवर्क को बड़ा किया. मस्जिदों, सांस्कृतिक केंद्रों और यमनी संघों की स्थापना की. वडोदरा में यमनी समुदाय का एक महत्वपूर्ण पहलू स्थानीय अर्थव्यवस्था में उनका योगदान है. यमनी प्रवासी कपड़ा, मसाले और खुदरा व्यापार सहित विभिन्न व्यवसायों में शामिल रहे हैं. उन्होंने खुद को सफल उद्यमियों और व्यापारियों के रूप में स्थापित किया है, जिससे शहर के आर्थिक विकास में वृद्धि हुई है.

सांस्कृतिक रूप से, वड़ोदरा में यमनी समुदाय ने शहर की विविधता को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यमनी परंपराएं, व्यंजन और कपड़े वड़ोदरा की बहुसांस्कृतिक चित्रपट का हिस्सा बन गए हैं. इनके रहन-सहन में कई हिंदू प्रथाएं भी शामिल हैं. दाऊदी बोहरा समाज की महिलाएं आमतौर पर काफी पर काफी पढ़ी-लिखी होती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago