दुनिया

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से की बात, द्विपक्षीय सहयोग समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बातचीत की. पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

पीएम मोदी ने कहा, “सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम एचआरएच प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की. कनेक्टिविटी, ऊर्जा, रक्षा, व्यापार और निवेश में संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया.” पीएम मोदी ने सूडान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी और हज के लिए उनके समर्थन की सराहना भी की.

भारत और सऊदी अरब दशकों से आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक स्तर पर मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं. फरवरी 2019 में मोहम्मद बिन सलमान ने भारत का दो दिवसीय दौरा किया था. उस दौरान प्रिंस सलमान ने कहा था कि वे सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों देशों की खातिर यह संबंध बना रहे और इसमें सुधार हो. उन्होंने कहा था कि मुझे यकीन है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सऊदी अरब और भारत के लिए अच्छी चीजें कर सकते हैं.

इसके पहले, 2019 में सऊदी की यात्रा से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में कहा था कि वह एफआईआई फोरम में अपनी भागीदारी के लिए उत्सुक हैं जहां भारत में वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते व्यापार और निवेश के अवसरों के बारे में बात करेंगे क्योंकि देश 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago