देश

कौन हैं दीपक मित्तल? जिन्हें बनाया गया UAE में भारत का राजदूत

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1998 बैच के वरिष्ठ राजनयिक डॉ. दीपक मित्तल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. विदेश मंत्रालय के अनुसार, डॉ. दीपक मित्तल (आईएफएस 1998) को संयुक्त अरब अमीरात में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है. दीपक मित्तल मौजूदा राजदूत संजय सुधीर की जगह लेंगे, जो 2021 से यूएई में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं. डॉ. दीपक मित्तल जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे.

डॉ. दीपक मित्तल ने 2021 में उन्होंने दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के तत्कालीन प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्टानेकजई के साथ भारत और तालिबान के बीच पहली औपचारिक राजनयिक मुलाकात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

मित्तल का पुराना अनुभव

  • दीपक मित्तल 2020 से 2022 तक कतर में भारत के राजदूत रह चुके हैं.
  • 2018-2020 के दौरान पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान डेस्क का नेतृत्व किया.
  • 2014-2017 में प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दीं हैं.

1972 से हैं UAE के साथ संबंध

भारत और यूएई के बीच राजनयिक संबंध 1972 में स्थापित हुए थे. 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गति आई, जिसने एक व्यापक और रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की. भारत और यूएई के बीच मजबूत संबंध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल अक्टूबर में रूस के कजान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का दिमाग हिला! बाढ़ को बताया अल्लाह की रहमत; आवाम से कर डाली अजीब अपील

रूस के कजान में हुई मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर मुझे खुशी हुई.

महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार

यूएई भारत का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है, विशेष रूप से पश्चिम एशिया में, और यह भारत के लिए एक प्रमुख ऊर्जा आपूर्तिकर्ता भी है. यूएई में बड़ी तादाद में भारतीय प्रवासी रहते हैं, और यह दोनों देशों के बीच मजबूत संपर्क को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: ‘जल्द निकालूंगा समाधान’, टैरिफ पर किरकिरी के बीच किस बात पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

7 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

9 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

11 minutes ago

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

32 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

48 minutes ago