देश

कौन है रईस गजनवी? जो लगा रहा था जामा मस्जिद के बाहर ‘अतीक अमर रहे’ के नारे, पुलिस तलाश में जुटी

Rais Ghaznavi: बिहार की राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद माफिया अतीक अहमद के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए. बताया जाता है कि पटना में जामा मस्जिद के पास शुक्रवार को नमाज पढ़ने के बाद कुछ लोग बाहर निकाले और ‘अतीक अमर रहे’ की नारेबाजी की. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विरोध में भी जमकर नारे लगे. बताया जा रहा है कि रईस गजनवी नामक शख्स ने मस्जिद के बाहर नारेबाजी शुरू की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसके बाद नारा लगाने वालों ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अतीक और उसके भाई की हत्या पूर्व नियोजित है. नारेबाजी करने वालों ने अतीक को शहीद तक बता दिया. वहीं अतीक के समर्थन में नारेबाजी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जामा मस्जिद के पास ही रईस की दुकान है और वह बैग बेचने का काम करता है.

रईस को तलाश रही पुलिस

बताया जा रहा है कि सबसे पहले रईस गजनवी ने ही अतीक के समर्थन में नारे लगाए थे और पुलिस को आता देख फरार हो गया. पुलिस उसको पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही थी. उसकी दुकान के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. वहीं बिहार भाजपा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया है. साथ ही भाजपा ने लिखा है कि जब सरकार में बैठ गए हो नकारे, तो माफियाओं के क्यों ना लगे नारे.

इसके पहले, प्रयागराज में कांग्रेस के पार्षद राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने अतीक अहमद को शहीद बताते हुए उसे भारत रत्न देने की मांग तक कर डाली थी. राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने सवाल किया था कि अगर मुलायम सिंह यादव को पद्म सम्मान दिया जा सकता है तो अतीक को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: अल-कायदा ने दी अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने की धमकी, खुफिया एजेंसियां हुईं अलर्ट

राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने अतीक की कब्र पर तिरंगा भी रखा था. इसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राजकुमार उर्फ रज्जू भैया को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. वहीं इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने रज्जू भैया को हिरासत में ले लिया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

16 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

27 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

35 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

44 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

47 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

57 minutes ago