देश

Vande Bharat Accident: वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय, शौच कर रहे पूर्व रेलकर्मी पर गिरी, दोनों की हुई मौत

Vande Bharat Accident: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश के सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों मे शुमार है. तेज गति से चलने वाली इस ट्रेन से कई बार मवेशियों के टकराने की खबरें भी आती रही हैं. वहीं एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि काफी दर्दनाक है. मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई, जिसके बाद वहीं थोड़ी दूर पर ही बैठे एक व्यक्ति के पास गिर गई. गाय के गिरने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है.

शौच के दौरान हुई मौत

जानकारी के अनुसार 23 साल पहले भारतीय रेलवे में इलेक्ट्रीशियन के पद से सेवानिवृत्त शिवदयाल शर्मा राजस्थान के अलवर में रेलवे ट्रैक पर शौच कर रहे थे. तभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर एक गाय उनके उपर आ गिरी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गाय की भी इस घटना में मौत हो गई. यह घटना अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में हुई है.

ट्रेन से गाय की जोरदार टक्कर

मीडिया रिपार्टस के अनुसार घटना में मृतक शिवदयाल के परिजनों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे काली मोरी गेट से वंदे भारत ट्रेन एक गाय से टकरा गई. जिससे हुई जोरदार टक्कर में गाय का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया और जिस जगह पर गाय टकराई थी उससे लगभग 30 मीटर की दूरी पर शौच कर रहे शिवदयाल के ऊपर गाय का एक हिस्सा जा गिरा. जिसके फौरन बाद शिवदयाल की मौत हो गई. वहीं बुधवार सुबह मृतक शिवदयाल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया.

इसे भी पढें: कौन है रईस गजनवी? जो लगा रहा था जामा मस्जिद के बाहर ‘अतीक अमर रहे’ के नारे, पुलिस तलाश में जुटी

ट्रेन से मवेशी अक्सर टकराते रहते हैं. लेकिन उनके टकराने से किसी इंसान की मौत का यह गंभीर मामला है. हालांकि, 130-160 किमी प्रति घंटा चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को डिजाइन करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है, मवेशी के टकराने पर ट्रेन का संतुलन बना रहे और ट्रेन को कोई नुकसान न पहुंचे. इससे पहले भी कई बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से मवेशियों के टकराने के कारण नुकसान की खबरें आ चुकी हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

8 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

19 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

27 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

36 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

39 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

49 minutes ago