देश

रावण के 10 सिर किसके हैं प्रतीक, जानिए मरने से पहले लक्ष्मण को कौन से दिए थे 3 उपदेश ?

देश में हर तरफ आज दशहरा की धूम है. यह खास दिन बुराई पर अच्छाई की जीत और अन्याय पर न्याय की जीत का है. हिंदू ग्रंथों के अनुसार आज के दिन भगवान श्रीराम ने 10 सर वाले रावण का वध करके पृथ्वी से बुराई का अंत किया था. इसी दिन भगवान राम ने अपनी वानर सेना के साथ मां सीता को लंका से मुक्त कराया था. लंकापति रावण हठी था, चरित्रहीन था, पापी था लेकिन वो भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त होने के साथ ही  महाज्ञानी भी था.  इसलिए जब भगवान श्रीराम ने उसका वध किया तो उसके प्राण त्यागने  से पहले लक्ष्मण को उसके पास भेजकर ज्ञान लेने को कहा था. इस पर रावण ने लक्षमण को 3 उपदेश दिए थे जो आज के कलयुग में बहुत महत्व रखते हैं.

लक्ष्मण को दिए गए रावण के उपदेश

1- शुभ कार्य को तुरंत करो

रावण ने अपने अंतिम समय में लक्ष्मण को 3 उपदेश दिए थे. रावण ने लक्ष्मण को बताया कि हमेशा शुभ काम को पहले करना चाहिए क्योंकि जीवन का कोई भरोसा नहीं होता यह कब हमसे छीन जाए. इसलिए अपने तय कार्यों में उनकों पहले महत्व देना चाहिए जो शुभ हो क्योकि अगर हम बुरे कार्यों में उलझे रहेंगे तो शुभ कार्य कभी नहीं कर पाएंगे और हमारा जीवन समाप्त हो जाएगा. बुरे कार्यों को जितना टाला जाए उतना अच्छा है.

2- शत्रु और रोग कभी छोटे नहीं होते

रावण ने अपने अंतिम समय में लक्ष्मण को दूसरा उपदेश देते हुए कहा था कि कभी भी अपने शत्रु और रोग को छोटा नहीं समझना चाहिए. यह मनुष्य की सबसे बड़ी भूल है. आप जिसको छोटा समझकर अनदेखा करते हो वही आपके काल का कारण बनता है. रावण ने भी भगवान श्रीराम की वानर सेना को अपने साहस औऱ बल के आगे छोटा समझा था जिसका परिणाम उसे मृत्यु स्वरुप भुगतना पड़ा

3- राज को गुप्त ही रहना चाहिए

रावण ने लक्ष्मण को तीसरा औऱ आखिरी उपदेश देते हुए कहा था कि, कभी भी अपने राज को दूसरे को नहीं बताना चाहिए यथासंभव इसे गुप्त ही रखना चाहिए. नहीं तो यह आपके विनाश का कारण बनता है. ठीक ऐसा ही रावण के साथ हुआ था. उसने अपने भाई विभीषण को अपने नाभि में अमृत कुंड होने के रहस्य को बताया था. जिसे विभीषण ने भगवान राम को युद्द के दौरान बताया था और उन्होंने रावण के अमृत  कुंड तीर मारकर उसका वध किया था.

रावण के 10 सिर इन बुराइयों के प्रतीक

1- काम का प्रतीक

2- क्रोध का प्रतीक

3- लोभ का प्रतीक

4- मोह का प्रतीक

5- गौरव का प्रतीक

6- ईर्ष्या का प्रतीक

7- मन का प्रतीक

8- ज्ञान का प्रतीक

9- चित्त का प्रतीक

10- अहंकार का प्रतीक

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

1 minute ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

2 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

18 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

47 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

55 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago