Categories: देश

रतन टाटा के निधन पर जमशेदपुर के लोगों ने क्यों कहा, ‘हमारा सपना साकार नहीं हो पाया’

Jamshedpur People on Ratan Tata Death: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन से झारखंड के जमशेदपुर में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि रतन टाटा अब कभी जमशेदपुर नहीं आएंगे. बता दें कि रतन टाटा ने बुधवार को मुंबई स्थित कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है. जमशेदपुर के जुबली पार्क में सुबह वॉक करने आए लोगों ने रतन टाटा के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

‘हमारा सपना साकार नहीं हो पाया’

अनीता कुमारी ने कहा, रतन टाटा के निधन की खबर काफी दुखद है. इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है. भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें. उनके जाने से जमशेदपुर को काफी क्षति हुई है. क्योंकि, हमेशा जमशेदपुर आते रहे हैं. वह हर साल 3 मार्च को यहां आते थे. अब 3 मार्च उनके बिना अधूरा सा लगेगा. उनका व्यक्तित्व काफी बड़ा था. हम लोग चाहते थे कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए लेकिन, वह सपना साकार नहीं हो पाया.

अनिल अग्रवाल ने कहा कि रात को रतन टाटा के देहांत की खबर मिली. बहुत दुख हुआ है, सिर्फ जमदेशपुर ही नहीं, आज पूरा देश दुखी है. रतन टाटा को जमशेदपुर से काफी लगाव था. वह हर साल 3 मार्च को जमशेदपुर आते थे. मुझे याद है कि जब वह जमशेदपुर आते थे तो आम लोगों से मिलते थे. लोग उनसे मिलने के लिए हर साल 3 मार्च का इंतजार करते थे. जब तक वह स्वस्थ रहे वह इस प्रक्रिया के तहत आते थे.

रतन टाटा का जमशेदपुर से था खास लगाव

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रहे रतन टाटा 26 बार जमशेदपुर आए थे. बढ़ती उम्र के बावजूद उन्होंने जमशेदपुर से अपना कनेक्शन तोड़ा नहीं था. यहां हर साल 3 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में उनकी कोशिश होती थी कि वह इसमें जरूर शामिल हो. गत वर्ष 3 मार्च को यहां पर आयोजित कार्यक्रम में रतन टाटा को आना था. लेकिन, तबीयत खराब होने के चलते वह यहां पर नहीं आ सके थे.

दरअसल, 3 मार्च को जमशेदपुर शहर के संस्थापक जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा का जन्म हुआ था. उन्होंने जमशेदपुर को विकास के मानचित्र पर ला खड़ा किया था. यही कारण है कि हर साल उनकी जयंती पर ये शहर जश्न में डूब जाता है.

आईएएनएस

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

20 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

41 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

41 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

53 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

55 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

58 minutes ago