इजरायल पर ड्रोन हमले का खुलासा.
Israel Drone Attack Exposure: शिया मिलिशिया समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक (आईआरआई) ने इजरायल के दक्षिणी बंदरगाह शहर ईलाट में एक “महत्वपूर्ण” स्थल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है. समूह ने बुधवार रात एक बयान में कहा कि यह हमला “फिलिस्तीन और लेबनान वासियों के समर्थन में” किया गया. साथ ही कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वो “दुश्मन के गढ़ों” को निशाना बनाते रहेंगे.
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में टारगेट स्थल के बारे में और विवरण नहीं दिया गया है तथा किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं दी गई. इससे पहले, इराकी आतंकवादी समूह ने इजरायल के चार “महत्वपूर्ण” स्थलों पर चार ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली थी.
7 अक्टूबर, 2023 को गाजा पट्टी में इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के शुरू होने के बाद से, इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक गाजा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में, इस इलाके में स्थित इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर बार-बार हमला किया है.
इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ मुहिम तेज किए जाने के बाद मिलिशिया ने इजरायली शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…