Categories: देश

Baba Siddiqui की हत्या के लिए शूटर्स ने जीशान का दफ्तर क्यों चुना, सामने आई बड़ी वजह

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गुरुवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि शूटर्स ने अपनी योजना के तहत लोकेशन में बदलाव किया था.

जानकारी के अनुसार, शूटर्स ने वारदात को अंजाम देने से पहले बाइक से रेकी की थी. रेकी के दौरान शूटर्स ने महसूस किया कि बाबा सिद्दीकी को उनके घर के आसपास शूट करना असंभव है, क्योंकि बाबा हमेशा लोगों से घिरे रहते हैं. इसके अलावा, बांद्रा वेस्ट से उनके लिए निकल भागने का रास्ता भी बहुत मुश्किल था. इस वजह से, बाबा के घर और दफ्तर के आसपास की रेकी करने के बाद शूट आउट का लोकेशन बदलने की योजना बनाई गई.

इसलिए शूटर्स ने चुना जीशान का दफ्तर

अंत में शूटर्स ने तय किया कि बाबा सिद्दीकी को शूट करने के लिए उनके बेटे जीशान का दफ्तर सही स्थान है. जीशान के दफ्तर से हाईवे भी नजदीक है, जिससे मुंबई अहमदाबाद, मुंबई नासिक और मुंबई पुणे हाईवे पर भागने के लिए तीन रास्ते उपलब्ध थे. इसके बाद, बाबा को जीशान के दफ्तर के बाहर शूट करने की योजना बनाई गई.

गोलीबारी से पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक

शूट आउट से पहले ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके बाद बाइक को छोड़ सभी आरोपी एक ऑटो के जरिए उस स्थान पर पहुंचे, जहां उन्हें वारदात को अंजाम देना था. शूटर्स ने सेकंड हैंड बाइक 32 हजार रुपये में खरीदी थी. इसी बाइक के जरिए उन्होंने रेकी भी की थी. क्राइम ब्रांच ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

वारदात को 3 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया

बता दें कि 12 अक्टूबर की देर रात बांद्रा के निर्मल नगर में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या उस वक्त कर दी गई थी, जब वह अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे. इस घटना को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था. 66 वर्षीय नेता को तीन गोलियां लगी थी. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

12 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

18 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

33 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago