प्रवर्तन निदेशालय ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में गुजरात में 23 जगहों पर छापेमारी कर रही है. मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने राजकोट, जूनागढ़, अहमदाबाद, भावनगर और वेरावल शहरों में करीब 23 परिसरों पर छापेमारी की. मामले में गिरफ्तार पत्रकार महेश लांगा द हिंदू में काम करते है, जिनके परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है.
इस मामले में अहमदाबाद पुलिस अपराध शाखा की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था. जिस मामले में यह छापेमारी चल रही है. महेश लांगा सहित कुल 8 लोगों को अहमदाबाद पुलिस के अपराध शाखा ने हालही में गिरफ्तार किया था.
लांगा के घर से छापेमारी में 20 लाख रुपये कैश, कुछ सोने के ज्वेलरी और जमीन के कागजात बरामद किए गए. सेंट्रल जीएसटी विभाग की शिकायत के बाद अपराध शाखा ने अहमदाबाद, जूनागढ़, सूरत, खेड़ा और भावनगर में 14 जगहों पर छापेमारी हुई थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई थी.
क्राइम ब्रांच ने बताया कि केंद्रीय जीएसटी जे शिकायत मिलने के बाद फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाकर सरकार को धोखा देने के इरादे से चल रही फर्जी फर्मो और कई व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…
31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…
31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…