सुधाकर सिंह और नीतीश के बीच क्यों नहींं पटी ?
पटना- बिहार में जब से नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई है तभी से उनके मंत्रिमंडल में उथल-पुथल मची हुई है. पहले कानून मंत्री कार्तिकेय सिह को लेकर पार्टी की फजीहत हुई. बीजेपी ने किडनैपिंग के आरोपी कार्तिकेय सिंह को जमकर घेरा जिसके बाद उन्हे पार्टी से इस्तीफ देना पड़ा. इसके बाद बारी आई राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह की. सुधाकर सिंह ने 2 दिन पहले रविवार को नीतीश के मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके कई सारे कारण बताए जा रहे हैं. बीजेपी ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर जेडीयू और आरजेडी की गठबंधन सरकार को जमकर घेरा है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को रविवार को इस्तीफा तो सौंप दिया. लेकिन इसके पीछे की असल वजह क्या रही, ये साफ नहीं है. सूत्रों के अनुसार सुधाकर के इस्तीफे के पीछे कई सारे राजनीतिक औऱ व्यक्तिगत कारण बताए जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार सुधाकर तीन कृषि रोडमैप की जांच की मांग के अलावा मंडियों पर सरकारी नियंत्रण की रोक के साथ-साथ कई एजेंसियों के माध्यम से अनाज की खरीद चाहते थे. कृषि विभाग में इन योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुधाकर सिंह के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी, जिसके बाद सुधाकर ने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि, बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार का नेतृत्व भले ही स्वीकार कर लिया हो लेकिन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को यह रास नहीं आया. इसको लेकर भी पार्टी के भीतर मन-मुटाव चल रहे थे.
बिहार में अफसरशाही को लेकर भी सुधाकर सिंह ने कई सारे विवादित बयान दिए थे, जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार के साथ उनके मनमुटाव की खबरें मीडिया में तेजी से आ रहीं थी.नीतीश की गठबंधन सरकार में मंत्री पद संभालते ही सुधाकर सिंह ने एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने अपने विभाग के अफसरों को चोर बताते हुए खुद को चोरों का सरदार तक कह दिया था.
बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर तंज कस रही है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नीतीश कुमार की गुलामी आरजेडी में नहीं करेगा उसको ये किसी तरह इस्तेमाल कर पार्टी से हटा देंगे.”
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…