देश

फ्रांस के साथ 26 राफेल और 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की डील में क्यों हो रही देरी? सामने आई वजह

Rafale Deal: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के फ्रांस दौरे पर 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान (Rafale fighter Jet) और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की डील को लेकर औपचारिक ऐलान की उम्मीद जताई जा रही थी. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. इस डील को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि फ्रांस से 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की प्रस्तावित खरीद से संबंधित लागत और तकनीकी-वाणिज्यिक विवरण पर बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है.

रक्षा खरीद परिषद ने 13 जुलाई को फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों के 26 नौसैनिक प्रारूपों और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी थी, जिस दिन पीएम नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय पेरिस यात्रा शुरू की थी. इसके बाद ऐसा अनुमान था कि उनकी इस यात्रा के दौरान इस डील की औपचारिक घोषणा हो जाएगी. हालांकि, दोनों पक्षों द्वारा जारी अंतिम संयुक्त दस्तावेज में दोनों प्रोजेक्ट का कोई खास जिक्र नहीं था.

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बीच बातचीत के बाद दोनों पक्षों द्वारा लाए गए 25 साल के रोडमैप में दोनों प्रोजेक्ट्स का जिक्र नहीं होने के अलग मायने नहीं निकाले जाने चाहिए. लागत और तकनीकी-वाणिज्यिक पहलुओं पर बातचीत पूरी होने के बाद डील पर मुहर लगेगी.

कहां फंसी है डील?

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के पोत निर्माता उपक्रम- मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) और फ्रांसीसी रक्षा विनिर्माता नेवल ग्रुप ने स्कॉर्पीन पनडुब्बी प्रोजेक्ट के लिए 6 जुलाई को रूपरेखा समझौते को अंतिम रूप दिया था, लेकिन कीमत और अन्य तकनीकी पहलुओं पर अभी बातचीत नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: टोक्यो में सावन के महीने में 82 किमी लंबी कांवर यात्रा, बिहार के सुल्तानगंज से ले जाया गया था गंगाजल

फ्रांसीसी रक्षा उपकरण विनिर्माता कंपनी साफरान द्वारा भारत में एक लड़ाकू विमान के इंजन के सह-विकास के लिए दोनों पक्षों के निर्णय के संबंध में सूत्रों ने कहा कि यह भारतीय सशस्त्र बलों की आवश्यकता पर आधारित होगा. उन्होंने कहा कि जीई एयरोस्पेस के मौजूदा एफ-414 इंजन का सह-उत्पादन भारत में होगा, वहीं साफरान के साथ इसका सह-विकास भारत की जरूरत पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह नया इंजन होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लो जी बैंक का लॉकर भी सेफ नहीं रहा…! लखनऊ में डॉक्टर दंपति के 1 करोड़ के जेवर गायब, मचा हड़कंप

लखनऊ के चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा के लॉकर से डॉक्टर दंपति के करीब…

25 minutes ago

पीएम मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में पहुंचकर गंगा नदी पर…

28 minutes ago

अदाणी एनर्जी को मिला 25 साल का बड़ा ऑर्डर, पश्चिम बंगाल को देगी 1,750 MW ग्रीन बिजली; 2,500 MW तक बढ़ेगी क्षमता

Adani Energy Solutions: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस की सब्सिडियरी PTSL को पश्चिम बंगाल की WBSEDCL से…

34 minutes ago

अदाणी डिफेंस के ‘बघीरा AT1’ का सफल परीक्षण, लेजर गाइडेंस से टैंक डिफेंस भेदने में सक्षम

Adani Defence: अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण में 8 किमी तक मार…

56 minutes ago

चीनी के दाम 70 रुपये किलो के करीब, एक साल में 30% महंगी हुई मिठास; सरकार के कदम भी बेअसर

Sugar Price Hike: देश के बड़े शहरों में चीनी की कीमतें 60 से 70 रुपये…

1 hour ago

SCO बैठक में आए पाक मंत्री के दौरे पर घमासान: ताजमहल की इजाजत मिली, तो विपक्ष ने उठाए आतंकी हमले पर सवाल

India-Pakistan Relations: नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के…

1 hour ago