देश

क्यों भारतीय मूल के उद्योगपति Pankaj Oswal की बेटी Uganda में हुईं गिरफ्तार? जानें क्या है मामला

भारतीय मूल के प्रसिद्ध उद्योगपति पंकज ओसवाल ने अपनी 26 साल की बेटी वसुंधरा ओसवाल की कथित अवैध हिरासत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के वर्किंग ग्रुप ऑन आर्बिट्रेरी डिटेंशन में अपील की है, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की है. वसुंधरा को Uganda में 1 अक्टूबर से बिना मुकदमे के हिरासत में रखा गया है.

ओसवाल का दावा है कि यह हिरासत “कॉर्पोरेट और राजनीतिक साजिश” का परिणाम है. EU रिपोर्टर के अनुसार, वसुंधरा, जो PRO इंडस्ट्रीज़ की कार्यकारी निदेशक हैं, को उनके परिवार और कानूनी प्रतिनिधियों से मिलने का अधिकार भी नहीं दिया गया है.

पूर्व कर्मचारी ने लगाया झूठा आरोप

पंकज ओसवाल का आरोप है कि उनकी बेटी पर लगे आरोप झूठे हैं, जिन्हें उनके एक पूर्व कर्मचारी ने गढ़ा है. उस कर्मचारी ने पहले ओसवाल परिवार से कीमती सामान चुराया था और उनके नाम पर 2 लाख अमेरिकी डॉलर का कर्ज लिया था, जिसमें ओसवाल परिवार ने गारंटर की भूमिका निभाई थी. जब ओसवाल परिवार ने उस कर्ज को चुकाने से मना कर दिया, तो उन पर झूठे आरोप लगाए गए. ओसवाल के मुताबिक, उक्त कर्मचारी को तंजानिया में गिरफ्तार किया गया, लेकिन फिर भी वसुंधरा पर अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोप लगा दिए गए, जो पूरी तरह से गलत हैं.

संयुक्त राष्ट्र में दायर अपनी अपील में पंकज ओसवाल ने बताया कि उनकी बेटी को बेहद कठिन परिस्थितियों में रखा गया है. उन्हें 90 घंटे से अधिक समय तक उनके परिवार या वकील से मिलने नहीं दिया गया, और उन्हें अलग-अलग जेलों में भेजा गया ताकि वे अपने प्रियजनों से संपर्क न कर सकें. हालांकि अदालत ने वसुंधरा की बिना शर्त रिहाई का आदेश दिया था, लेकिन ओसवाल का कहना है कि Uganda की प्रशासन ने उन पर नए आरोप जोड़कर उनकी रिहाई रोक दी.

वसुंधरा की मां, राधिका ओसवाल, ने एक इंटरव्यू में अपने दर्द को व्यक्त करते हुए कहा “यह हर मां के लिए एक बुरा सपना” और अपनी बेटी की तुरंत रिहाई की मांग की. उन्होंने वसुंधरा के साथ हो रहे अन्याय और उनकी बुनियादी मानवाधिकारों की अनदेखी पर भी चिंता जताई.

पंकज ओसवाल ने Uganda के राष्ट्रपति को लिखा पत्र

इसके अलावा, पंकज ओसवाल ने Uganda के राष्ट्रपति को भी पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने अपनी बेटी की रिहाई के लिए मशहूर मानवाधिकार वकील Cherie Blair CBE, KC को भी इस मामले में शामिल किया है. Blair के कार्यालय ने कहा है कि वसुंधरा के साथ किया जा रहा बर्ताव घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है.

ओसवाल परिवार ने Uganda में 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश वाली शराब फैक्ट्री की योजना फिलहाल रोक दी है. वसुंधरा, जिन्होंने स्विट्ज़रलैंड यूनिवर्सिटी से फाइनेंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, PRO इंडस्ट्रीज़ में स्थिरता और कर्ज कम करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रही थीं. लेकिन अब, वे एक विदेशी जेल में बंद हैं, जहां उनके परिवार का कहना है कि यह मामला राजनीतिक षड्यंत्र के कारण उनके खिलाफ गढ़ा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

32 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

1 hour ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

2 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago