देश

भारत टीम के पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया. इस दुखद खबर की जानकारी खुद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी.

भारतीय टीम के पूर्व आक्रामक दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, ‘मेरी पत्नी पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं. आज दोपहर 12:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.’

ममता बनर्जी ने व्यक्त की संवेदना

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूनम झा आजाद के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह पूनम को काफी समय से जानती थीं. पूनम पिछले कुछ सालों से गंभीर रूप से बीमार थीं. कीर्ति और उनके परिवार ने हरसंभव कोशिश की और पूनम के अंतिम दिनों में उनके साथ थे. ममता बनर्जी ने कीर्ति और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और पूनम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

कौन हैं ​कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं. 2014 में उन्होंने बिहार के दरभंगा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था. फरवरी 2019 में कीर्ति आजाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए और 23 नवंबर 2021 को उन्होंने दिल्ली में ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस जॉइन की थी.

कीर्ति आजाद भारत की 1983 विश्व कप टीम के सदस्य भी रह चुके हैं. 1980-81 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए उन्हें टीम में चुना गया और उन्होंने वेलिंगटन में अपना टेस्ट डेब्यू किया. वह 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे.

कीर्ति आजाद ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 7 टेस्ट और 25 वनडे खेले. उन्होंने टेस्ट मैचों में 11.25 की औसत के साथ 135 ही रन बनाए थे. वनडे मैचों में भी उनको खास सफलता नहीं मिली थी. लेकिन उनका फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा जहां उन्होंने 142 मैचों में 39.48 की औसत से रन बनाने के अलावा 30.72 की औसत के साथ 234 विकेट भी हासिल किए थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

56 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago