पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. जिसके बाद अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. सीएम केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे. जिसके बाद से अब तक ईडी की कस्टडी में थे. तिहाड़ जेल में ही शराब घोटाला मामले में आरोपी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह के अलावा केसीआर की बेटी के. कविता भी बंद हैं.
अरविंद केजरीवाल अब जेल में ही रहेंगे. सीएम पद से इस्तीफा न देने के चलते अब वे वहीं से सरकार चलाएंगे, ऐसा माना जा रहा है, लेकिन जेल में उनपर भी वही नियम लागू होंगे, जो अन्य कैदियों पर लागू होते हैं. ऐसे में क्या अरविंद केजरीवाल को जेल से सरकार चलाने की अनुमति मिलेगी.
तिहाड़ जेल के एक अधिकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में रहते हुए जेल से सरकारी कामकाज देख सकेंगे. अधिकारी के अनुसार, 2000 के दिल्ली प्रिजन एक्ट के तहत, किसी भी स्थान पर या फिर किसी भी बिल्डिंग को जेल घोषित किया जा सकता है और अरविंद केजरीवाल वहां से सरकार चला सकते हैं, लेकिन ये तब संभव है, जब उपराज्यपाल इसकी अनुमति देंगे.
यह भी पढ़ें- कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा, ईडी बोली- गोल-मोल जवाब दे रहे
जेल अधिकारी ने सहाराश्री सुब्रत राय का जिक्र करते हुए कहा कि “जब सुब्रत राय इसी जेल में थे, तब एक बिल्डिंग को जेल घोषित किया गया था. जहां पर इंटरनेट, फोन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. यहीं पर रहते हुए उन्होंने अपनी संपत्तियों को बेचकर कर्ज चुकाया था. उसी के बाद उन्हें जमानत मिली थी.
हालांकि अरविंद केजरीवाल के मामले में ऐसी गुंजाइश कम नजर आती है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच पहले से विवाद चल रहा है. जिसे देखते हुए माना जा सकता है कि उपराज्यपाल इसकी अनुमति केजरीवाल को नहीं देंगे.
-भारत एक्सप्रेस
फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…
टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…
Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…