मनोरंजन

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने रिलीज से पहले तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, OTT राइट्स में हुआ नया खुलासा

साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) को लेकर फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म पहले इस साल 9 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन अब फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं. फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज होने से पहले ओटीटी राइट्स की डील जितने में हुई है वो अमाउंट सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

Kalki 2898 AD के ओटीटी राइट्स

खबरों की मानें तो कल्कि 2898 एडी के निर्माता फिल्म के साउथ इंडिया राइट्स के लिए 200 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं. अगर डील सफल होती है तो फिल्म अपने बड़े बजट का लगभग 33% वसूल कर लेगी. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी राइट्स की भारी मांग को देखते हुए हालिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कल्कि 2898 एडी के ओटीटी अधिकारों को 175 करोड़ की लागत पर बेच जा रहा है. इस हिसाब से डिजिटल राइट्स के जरिए कमाया गया आंकड़ा 375 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है. अगर यह खबर सच है तो प्रभास की फिल्म ने अपने बजट का लगभग 63% वसूल कर लिया है.

सबसे महंगी इंडियन फिल्म कल्कि 2898 एडी

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को अब तक की सबसे महंगी इंडियन फिल्म बताया जाता है. प्रभास के लीड रोल वाली साइंस-फिक्शन फिल्म 600 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी है. हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स से पता चला है कि फिल्म ने अपनी लागत का 63% पहले ही ओटीटी राइट्स के जरिए वसूल कर लिया है. बता दें कि ये फिल्म नाग अश्विन और प्रभास की साथ में मूवी है. कोविड महामारी के कारण जुलाई 2021 में इसकी शूटिंग शुरू हुई. प्रोडक्शन का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है और शूटिंग अभी भी जारी है.

Kalki 2898 AD के बारे में

डायरेक्टर नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 एडी में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं. इनके अलावा कमल हासन, दिशा पटानी, राजेंद्र प्रसाद, पशुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन और राणा दग्गुबाती भी नजर आएंगे. वैसे तो कल्कि 2898 एडी 9 मई को रिलीज होने वाली है. हालांकि, खबरें हैं कि पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं होने के कारण फिल्म रिलीज को पोस्टपोन भी किया जा सकता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

34 minutes ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

48 minutes ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

57 minutes ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, YSRCP की नामांकन मांग पर कल तक फैसला ले आयोग

Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…

1 hour ago

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

1 hour ago