देश

Allahabad University: “पैंट खुलवाकर प्रोफेसर ने कराई अश्लील हरकत..” एक छात्र के आरोप के बाद भड़का अन्य विद्यार्थियों का गुस्सा, चीफ प्रॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग

Allahabad Central University: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में सोमवार की देर शाम को विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा काटा और प्रॉक्टर ऑफिस के साथ ही थाने का भी घेराव किया और नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की. दरअसल ये हंगामा एक छात्र के वीडियो के बाद शुरू हुआ, जिसमें उसने रोते हुए प्राक्टोरियल बोर्ड पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. ये हंगामा क़रीब तीन घंटे तक जब जारी रहा तो मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स पहुंच गई और नाराज छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया. हालांकि इसके लिए पुलिस अधिकारियों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. तो दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मारपीट सहित तमाम आरोपों को खारिज किया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र अभिषेक गुप्ता ने रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 43 सेकंड के इस वीडियो में छात्र ने प्राक्टोरियल बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इसी के साथ ही छात्र ने बताया है कि, बोर्ड द्वारा उसको बुलाया गया था और फिर उससे मारपीट की गई और अभद्रता की गई. इसी के साथ ही पीड़ित छात्र अभिषेक ने ने असिस्टेंट प्राक्टर डॉक्टर अतुल नारायण व अन्य शिक्षकों के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है और कहा है कि, उसके साथ अभद्रता की गई, उसका पैंट खुलवाकर उसके साथ अश्लीलता भी की गई है. इसी के साथ ही पीड़ित छात्र ने बैड टच और गालियां देने तक का गम्भीर आरोप लगाया है. तो वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ भी कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी पढ़े-Lucknow: “उनकी शिक्षाओं में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित है” पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बोले सीएम योगी

आत्महत्या करने की दी चेतावनी

तो वहीं पीड़ित छात्र ने न्याय न मिलने की सूरत में आत्महत्या कर लेने की चेतावनी भी दी है. पीड़ित छात्र के मुताबिक उसने पहले ही एंटी रैगिंग सेल में इस हरकत को लेकर शिकायत की थी, बावजूद इसके उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. दूसरी ओर विश्वविद्यालय की ओर से जो पुलिस को शिकायत दी गई है, उसमें कहा गया है कि, एसएलएल छात्रावास में रह रहे अवैध रूप से छात्र का कब्जा हटवाया जा रहा था. जिसको लेकर कुछ लोगों ने सहायक अधीक्षक डॉक्टर अतुल नारायण सिंह को जान से मारने की धमकी दी. इसी के साथ ही इस शिकायत में विश्वविद्यालय की ओर से अभिषेक गुप्ता पर साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है.

छात्रों की जारी है नारेबाजी

बता दें कि, प्राक्टोरियल बोर्ड में छात्र के साथ मारपीट और अश्लीलता पर छात्रों का गुस्सा कल रात से ही भड़का हुआ है और यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन जारी है. वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के समर्थन में सैकड़ों छात्र ठंड के बावजूद डटे हुए हैं और चीफ़ प्रॉक्टर को बर्खास्त करने की माँग कर रहे हैं. तो दूसरी ओर छात्रों के हंगामे को देखते हुए कर्नलगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है. तो वहीं नाराज छात्रों ने मांग को लेकर देर रात कर्नलगंज थाने का भी घेराव किया था.

चेक करा लें सीसीटीवी फुटेज

इस पूरी घटना को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि, अभिषेक गुप्ता नामक एक छात्र एसएसएल फैमिली नाम के व्हाट्स एप ग्रुप में लगातार छात्रावास और सहायक अधीक्षक के विरुद्ध साजिश की योजना तैयार कर रहा है. उसके चैट का स्क्रीन शॉट कुछ छात्रों ने उपलब्ध कराया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने ये भी कहा है कि, मारपीट की एक घटना को लेकर अभिषेक के निलंबन एवं छात्रावास से निष्कासन का आदेश जारी किया गया था. इस पर अभिषेक ने कर्मचारियों से अभद्रता की. साथ ही ये भी कहा गया है कि, मारपीट व रैगिंग की बात झूठी है. इसको लेकर सीसीटीवी फुटेज भी चेक कराया जा सकता है. फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. दोनों ओर से लगाए गए आरोपों पर छानबीन जारी है. इसी के बाद सच्चाई सामने आ सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

13 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

19 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

29 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

32 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

34 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

46 minutes ago