कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)
Karnataka Election: कर्नाटक में चुनाव प्रचार में बीजेपी ने तो अपनी ताकत झोंकी ही है, कांग्रेस ने भी पूरा जोर लगा दिया है. राहुल गांधी जनता को छूने वाले मुद्दे उठा रहे हैं, साथ में लिंगायत समाज के संस्थापक को भी बार-बार याद कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक (Karnataka Election) में कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से बहुत उत्साहित हैं. जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त राहुल गांधी इस बार नहीं चाहते कि कांग्रेस अपनी किसी भी तरह की गलती से सत्ता से दूर रह जाए. यही कारण है कि वे जगह-जगह रोड शो कर रहे हैं, जनता से संवाद कर रहे हैं, उनके साथी उनके हिंदी भाषण का कन्नड़ में अनुवाद करते चलते हैं. राहुल के पास लुभावने वादों की पूरी लिस्ट है.
राहुल गांधी जनता को याद दिलाना नहीं भूलते कि पिछली बार बीजेपी ने दलबदल कराके कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिराई थी. बीजेपी को 40 प्रतिशत कमीशन की सरकार बताते हुए राहुल गांधी जनता से अपील करते हैं कि इस बार बीजेपी को 40 सीटें ही मिलनी चाहिए ताकि वो चाहकर भी कांग्रेस की सरकार न गिरा पाए.
देश में जातिगत जनगणना की मांग भी तेजी पकड़ रही है और ऐसा पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस खुलकर जातिगत जनगणना की मांग कर रही है. राहुल गांधी कर्नाटक चुनावों (Karnataka Election) में बार-बार इस बात को बोल रहे हैं.
राहुल गांधी किसानों की भी बात कर रहे हैं तो मजदूरों को भी बराबरी का हक दिलाने की बात कर रहे हैं. इरादा यही है कि कोई भी तबका इस बार कांग्रेस से दूर न रह जाए.
पिछले दिनों बीजेपी के कई लिंगायत नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए हैं और पहली बार कांग्रेस को लिंगायत वोटों का बड़ा हिस्सा मिलने की उम्मीद जगी है. यही कारण है कि राहुल गांधी लिंगायत समाज के संस्थापक महात्मा बासवन्ना को बार-बार याद करना नहीं भूलते. बागलकोट में उन्हें बासव मंडप केंद्र में बासव जयंती समारोह में भी हिस्सा लिया. राहुल गांधी ने लोकतंत्र में बासवन्ना की भूमिका को याद करते हैं.
ये भी पढ़ें: CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, डायल 112 के व्हाट्सएप पर आया मैसेज
राहुल गांधी की पिछले दिनों एक मानहानि मामले में सजा के बाद संसद सदस्यता खत्म कर दी गई और उनसे बंगला भी खाली करवा लिया गया. राहुल गांधी अपने भाषणों में इसका जिक्र भी करते हैं और जनता की सहानुभूति लेने की कोशिश करते दिखते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…
आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…
JAANTA RAJA DAY 2 IN GHAZIABAD: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के तत्वावधान में गाजियाबाद…
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…