WISE 4.0 मंच से मंत्री ढांडा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, रेखा शर्मा भी रहीं मौजूद
WISE 4.0 Chandigarh: चंडीगढ़ में महिला उद्यमिता, ग्रामीण इनोवेशन और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन WISE 4.0 का आयोजन किया जा रहा है. Confederation of Women Entrepreneurs के दिल्ली चैप्टर की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश की महिला उद्यमियों, ग्रामीण इनोवेटर्स और छोटे कारोबारियों को ग्लोबल मार्केट और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर चर्चा हो रही है. इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर भारत एक्सप्रेस है.
सम्मेलन में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. वहीं राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचीं. कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कई अहम बातें सामने आईं.
कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि परिवार के केंद्र में महिला होती है और समाज में भी उसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि घर संभालने से लेकर बच्चों की शिक्षा, खेती और अब कारोबार तक, महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वे किसी से पीछे नहीं हैं, बल्कि कई क्षेत्रों में आगे निकल रही हैं.
महिपाल ढांडा ने अपने मंत्री रहते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक समय करीब 1000 सेल्फ हेल्प ग्रुप को चिन्हित किया गया था. इन समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए मेले और बाजार उपलब्ध कराने की पहल की गई.
उन्होंने बताया कि करीब 650 महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एक कार्यक्रम में पहुंची थीं. इसके बाद सरकार की ओर से जिलों को निर्देश दिया गया कि इन महिलाओं को शहरों में अपनी पसंद की जगह पर उत्पाद बेचने के लिए काउंटर लगाने की सुविधा दी जाए और उन्हें कोई रोके नहीं.
इसके बाद हिसार, पानीपत, अंबाला और फरीदाबाद समेत कई जिलों में 200 से ज्यादा महिला समूहों ने अपने काउंटर लगाए. महिपाल ढांडा ने कहा कि इस तरह की पहल का मकसद महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना और उनके उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाना है.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने क्यों धोए थे सफाईकर्मियों के पैर? सेवा यात्रियों को खुद बताया
WISE 4.0 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर ग्रामीण और छोटे शहरों की महिला उद्यमियों को तकनीक, बाजार और नए अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. सम्मेलन में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर तैयार हो रहे उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…
16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…