‘महिलाओं के हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार’ WISE 4.0 मंच से मंत्री ढांडा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, रेखा शर्मा भी रहीं मौजूद
WISE 4.0 Chandigarh: चंडीगढ़ में महिला उद्यमिता, ग्रामीण इनोवेशन और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन WISE 4.0 का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. वहीं राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचीं.





