Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Women Entrepreneurship

चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि खेती में महिलाओं के श्रम को पहचान मिले और फाइव स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में ऐसे सम्मेलन हों.

WISE 4.0 Chandigarh: चंडीगढ़ में महिला उद्यमिता, ग्रामीण इनोवेशन और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन WISE 4.0 का आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. वहीं राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचीं.

चंडीगढ़ में COWE द्वारा WISE 4.0 का आयोजन हुआ, जहां ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI, आधुनिक तकनीक व वैश्विक बाजार से जोड़कर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया.'भारत एक्सप्रेस' मीडिया पार्टनर रहा.

भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ का एंटरप्राइज़ इनक्यूबेशन सेंटर (IIM-L EIC) और भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद, गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की भारत में '10,000 महिलाएं' पहल के विस्तार के लिए नए शैक्षणिक भागीदार होंगे.