देश

Molestation in Metro: बेंगलुरु मेट्रो में महिला से छेड़छाड़, चीखती रही पीड़िता, लेकिन किसी ने नहीं की मदद

Molestation in Metro: आईटी शहर के तौर पर पहचान रखने वाले बेंगलुरु में एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उसकी दोस्त ने ये जानकारी दी है. सोशल माीडिया पर पोस्ट की गई इस जानकारी के मुताबिक, मेट्रो में यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने के बाद एक शख्स ने उसे पीछे से पकड़ लिया. जिसके बाद महिला चिल्लाने लगी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी शख्स वहां से फरार हो गया.

मेट्रो में महिला से हुई छेड़छाड़

पीड़ित महिला की एक दोस्त ने इस घटना को रेडिट (Reddit) पर शेयर किया है. जिसमें उसने बताया कि उसकी दोस्त कॉलेज जाने के लिए हमेशा बस से सफर करती थी, लेकिन सोमवार को उसने मेट्रो ली थी. मेट्रो में मैजेस्टिक में ज्यादा भीड़ हो गई और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. इसी बीच किसी ने उसकी दोस्त को पीछे से पकड़ लिया. जब उसकी दोस्त को असहज महसूस हुआ तो वह पीछे मुड़कर देखने लगी. पीछे एक लाल शर्ट में युवक खड़ा हुआ था. जिसने उसे पकड़ रखा था. उसके शोर मचाने पर वह युवक वहां से भीड़ का फायदा उठाकर गायब हो गया.

सोशल मीडिया पर शेयर की घटना

रेडिट पर पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने लिखा है कि जिस महिला पर भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी थी, उसने भीड़ को मेट्रो में अंदर जाने दिया. इस मामले में कार्रवाई के लिए कहां शिकायत करूं? क्या मेट्रो के अंदर और स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं? इसकी फुटेज देखने के लिए क्या करना होगा? इसपर एक अन्य यूजर ने लिखा है कि “”मैं इस मेट्रो में काम करता हूं. यदि आप शिकायत दर्ज कराते हैं तो कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि मेट्रो पूरी तरह से सीसीटीवी निगरानी में है और @cpronammametro को टैग करके शिकायत ट्वीट करें. इसके बाद किसी को भी इसका सामना करना पड़े तो स्टेशन प्रबंधक से संपर्क करें, वे मदद करेंगे.”

यह भी पढ़ें- प्रिविलेज कमेटी ने रमेश बिधूड़ी को किया तलब, बसपा सांसद दानिश अली पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

यूजर ने किया कॉमेंट

इस पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है कि “सीसीटीवी उपलब्ध है, लेकिन आपको बहुत आसानी से नहीं मिलेगा. आप CPRO ( मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) से शिकायत करें.”

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

31 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

1 hour ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

1 hour ago