दुनिया

गाजा में इजरायल ने की युद्ध विराम की घोषणा, हमास 50 महिलाओं और बच्चों को करेगा रिहा, बदले में 4 दिन रुकेगी जंग

Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल हमास के बीच डेढ़ महीने से चल रही जंग अब थमने वाली है. इजरायल ने गाजा पट्टी पर कर रहे हमले को रोकने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने जारी बयान में कहा है कि हमास की तरफ से चार दिनों के अंतराल पर 50 महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जाएगा. इस दौरान किसी भी तरह की लड़ाई पर रोक लगी रहेगी.

50 बंधकों को रिहा करेगा हमास

इजरायल ने दोनों पक्षों के बीच हो रहे समझौते का समर्थन किया है. इस समझौते के तहत हमास बनाए गए बंधकों में 50 महिलाओं और बच्चों को रिहा करेगा. जिसके बदले इजरायल चार दिनों तक युद्ध को रोकेगा.इजरायल और हमास के बीच 7 अक्टूबर से युद्ध छिड़ा हुआ है. जिसे रोकने के लिए कतर लगातार मध्यस्थता कर रहा है.

हमास ने 200 लोगों को बनाया था बंधक

हमास की तरफ से 7 अक्टूबर को किए गए हमले में 1400 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसके अलावा हमास आतंकियों ने 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था. जिन्हें गाजा पट्टी लेकर जाया गया था.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: IDF ने किया हमास का ‘पर्दाफाश’, अल-शिफा अस्पताल के बाद अब मस्जिद में हथियारों के जखीरे के बीच मिली रॉकेट लैब

10 बंधकों की रिहाई पर एक दिन का युद्धविराम

इजरायली पीएमओ ने जारी किए गए बयान में कहा है कि 4 दिनों के अंतराल पर 50 बंधकों को हमास रिहा करेगा. जिसमें महिलाएं और बच्चे होंगे. इस दौरान किसी भी तरह की लड़ाई पर रोक लगी रहेगी. बयान में ये भी कहा गया है कि हर 10 बंधकों की रिहाई पर युद्धविराम को एक दिन के लिए बढ़ाया जाएगा. हालांकि इस बयान इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि क्या इजरायल भी फिलिस्तीनी नागरिकों को रिहा करेगा.

कैबिनेट में पेश किया गया प्रस्ताव

इजरायली सरकार ने कहा है कि सरकार अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. जिसके लिए उसने हमास के साथ प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दी है. इजरायली कैबिनेट में एक प्रस्ताव पेश किया गया, जिसमें हमास के साथ बंधकों की रिहाई के बदले समझौते की बात कही गई. इस प्रस्ताव पर तीन सांसदों को छोड़कर बाकी सभी ने समर्थन दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

12 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

16 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

47 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

53 minutes ago