Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pune: कर्ज नहीं चुकाने पर पति के सामने महिला के साथ बलात्कार; सोशल मीडिया पर अपलोड किया VIDEO, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा. उसने महिला से बार-बार सेक्स की मांग की और जब उसने इनकार कर दिया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट कर दिया.

पति के सामने महिला के साथ रेप

पति के सामने महिला के साथ रेप

Pune: महाराष्ट्र के पुणे से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां कर्ज नहीं चुका पाने पर एक महिला के साथ उसके पति के सामने बलात्कार किया गया. आरोपी ने 34 वर्षीय महिला को चाकू दिखाकर धमकाया और उसके पति के सामने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं, घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुणे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

महिला के पति ने आरोपी से लिए थे 40 हजार रुपये

बताया गया है कि महिला के पति ने आरोपी से 40 हजार रुपये कर्ज लिया था. लेकिन दंपती कर्ज की रकम चुकाने में असमर्थ थे. आरोपी शख्स बार-बार महिला और उसके पति को धमकाने आ जाता था. आरोपी की पहचान इम्तियाज एच शेख के रूप में हुई है. इम्तियाज ने एक दिन दंपती को किसी दूसरे स्थान पर बुलाया. दंपती उसके कहे अनुसार उस जगह पर पहुंच गया. आरोपी ने दंपती से पैसे लौटाने के लिए कहा, लेकिन दंपती कुछ और दिनों की मोहलत मांगने लगे. इतने में आरोपी इम्तियाज को गुस्सा आ गया. उसने चाकू निकाल कर महिला के पति को मारने की धमकी दी और पति के सामने ही महिला के साथ रेप किया. आरोपी ने वीडियो भी बना लिया.

यह भी पढ़ें: UP: तीन बेटियों संग पति का शव ले जा रही थी महिला, अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, मां समेत बेटियों की दर्दनाक मौत

आरोपी ने की महिला से बार-बार सेक्स की मांग

बाद में आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा. उसने महिला से बार-बार सेक्स की मांग की और जब उसने इनकार कर दिया तो उसने वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट कर दिया. पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र शेलके ने बताया कि आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता हडपसर पुलिस स्टेशन पहुंची और मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई. शेल्के ने कहा, ‘हमने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे अदालत में पेश किया गया. आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital