देश

UP Crime: पत्नी चलाती थी इंस्टाग्राम…नाराज पति ने ससुर की कर दी हत्या, इस वजह से भड़का हुआ था दामाद

UP Crime: यूपी के मुजफ्फरनगर में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी. ससुर ने उसे अपनी पत्नी को पीटने से रोकने की कोशिश की थी और जेल भेजने की धमकी भी दी. नाराज शख्स ने पीट-पीट कर ससुर को मौत के घाट उतार दिया. बताया गया कि आरोपी की पत्नी इंस्टाग्राम चलाती थी. बार-बार मना करने के बाद भी वो पति की बात नहीं मानती थी. दोनों के बीच कई बार मारपीट हुई. पत्नी ने सारी कहानी अपने पिता को बताई. गुस्से में लाल ससुर ने ससुर ने दामाद को जेल भेजने की धमकी दी. दामाद को गुस्सा आया. अपनी पत्नी को तो छोड़ दिया, लेकिन अपने ससुर की ही हत्या कर दी.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, ससुर से मिली धमकी के बाद दामाद देर रात अपने कुछ दोस्तों के साथ ससुराल पहुंच गया. ससुर घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे. तभी अचानक आरोपी ने बेस बॉल के बैट से ससुर के चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया. देखते ही देखते बिस्तर पर खून ही खून बिखर गया. दर्द से कराहते हुए ससुर ने वहीं दम तोड़ दिया. मुजफ्फरनगर पुलिस ने फिलहाल आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: Pune: कर्ज नहीं चुकाने पर पति के सामने महिला के साथ बलात्कार; सोशल मीडिया पर अपलोड किया VIDEO, आरोपी गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में एक गांव है दुधाहेड़ी. इसी गांव में दामाद ने ससुर की हत्या की. घटना 24 जुलाई देर रात की है. मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है. शुरुआत में बताया गया कि पंकज की हत्या कुछ अज्ञात हमलावरों ने की. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई. गुरुवार सुबह पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि दामाद ने ही ससुर की हत्या कर दी. आरोपी की पहचान अंकुर के रूप में हुई है. अंकूर और उसके एक साथी को जेल भेज दिया गया है.

हाल ही में हुई थी अंकुर की प्रिया से शादी

बताते चलें कि हाल ही में अंकुर की शादी हुई थी. दुधाहेड़ी के पंकज ने खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी अंकुर कुमार से अपनी बेटी की शादी की थी. सबकुछ ठीक चल रहा था. लेकिन एक दिन अंकुर को अपनी पत्नी प्रिया के इंस्टाग्राम चलाने की बात पता चली. उसने मना किया लेकिन प्रिया नहीं मानी. इसके बाद दोनों के बीच अक्सर मारपीट होने लगी. इसी कड़ी में पंकज ने दामाद को धमकी दी, जिसके बाद दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

25 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

31 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago