देश

श्रीनगर में महिलाओं को मिल रही बड़ी ‘उम्मीद’, प्रदर्शनी के जरिए गांव-देहात के टैलेंट को मिल रहा प्लेटफॉर्म

Srinagar: जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (JKRLM)द्वारा रविवार को श्रीनगर में ‘उम्मीद महिला हाट प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया. जिसमें पारंपरिक शिल्प और कौशल की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और अपने उत्पादों की बिक्री की.

JKRLM की खास पहल

यह प्रदर्शनी JKRLM की एक पहल है, जो 4.5 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह (SHG)के सदस्यों को अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं के साथ-साथ खरीदारों को दिखाने और बेचने का अवसर देती है.

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, एडिशनल मिशन डायरेक्टर, रियाज अहमद बेग ने कहा, “‘उम्मीद महिला हाट’ ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को एक मंच के तहत लाने के लिए JKRLM द्वारा एक महिला सशक्तिकरण पहल है, जो उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने और अपने उत्पादों को बेचने में सक्षम बनाती है.”

कला का प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच

रियाज अहमद बेग ने कहा, “यह एक प्रदर्शनी है, जो समृद्ध संस्कृति की तस्वीर देती है और जेकेआरएलएम के तहत एसएचजी सदस्यों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करती है. खरीदारों के लिए, यह खरीदारी के कुछ बेहतरीन विकल्प प्रदान करती है.”

इसे भी पढ़ें: भविष्य का निर्माण: लद्दाख में Y20 बैठक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत की थीम से कराया अवगत

 स्थानीय कला को जानने का अवसर

एसएचजी सदस्यों में से एक ने एएनआई को बताया कि इस तरह के आयोजन पूरे साल महिला कारीगरों, उत्पादकों और शिल्प डिजाइनरों को बाजार मुहैया कराते रहेंगे. सदस्य ने कहा, “मैं ऐसी प्रदर्शनियों को शुरू करने के लिए जेकेआरएलएम का बहुत आभारी हूं जहां हम सीधे खरीदारों के साथ संबंध बना सकते हैं और यह पर्यटकों के लिए ग्रामीण कश्मीर की स्थानीय कला के बारे में जानने का अवसर भी है.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

3 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

21 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

28 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

32 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

1 hour ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

1 hour ago