देश

Women Empowerment: महिला सशक्तिकरण में गेमचेंजर मोदी सरकार की योजनाएं, PM ने शेयर किए सशक्त बहनों के VIDEO

Empowerment of Women In India : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहणियों के लिए फिर एक खुशखबरी दी. उन्‍होंने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम 100 रुपए कम करवा दिए, इसका लाभ लाखों परिवारों को होगा. PM मोदी ने महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भी शुरू की थी, जिसमें BPL कार्ड-धारकों को घरेलू गैस सिलेंडर बेहद कम दामों में मिल जाता है. PM मोदी द्वारा लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी योजना एवं पीएम आवास योजनाएं भी शुरू की गईं, जिनसे लाखों महिलाएं लाभान्‍वित हुईं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला दिवस के मौके पर अपने ऑफिशियल X हैंडिल पर कई वीडियो शेयर किए, जिनमें आप लखपति दीदी योजना, पीएम स्वनिधि योजना, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी योजना एवं पीएम आवास योजनाओं से लाभान्‍वित हुई महिलाओं की कहानियां सुन सकते हैं. गरीब एवं वंचित परिवारों को ऐसी योजनाओं से खासा लाभ हुआ. देशभर के विभिन्‍न इलाकों में इन योजनाओं का बड़ा असर पड़ा.

नमो ड्रोन दीदी

नमो ड्रोन दीदी की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “देश में अब नमो ड्रोन दीदियां नवाचार, उपयुक्तता और आत्मनिर्भरता की चैंपियन हैं. हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए ड्रोन की सुविधा का लाभ दिला रही है.”

लखपति दीदी योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने अभी लखपति दीदी योजना के बारे में भी ट्वीट किया. उन्‍होंने अपने ऑफिशियल X हैंडिल पर लिखा, “लखपति दीदी योजना देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने का एक बड़ा माध्यम बन रही है. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हमारी माताएं-बहनें और बेटियां विकसित भारत के निर्माण की एक मजबूत कड़ी हैं”.

पीएम स्वनिधि योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के बारे में बताया कि इस ने गरीब से गरीब कामगारों के जीवन में भी नई खुशियां भरी हैं. इनमें बड़ी संख्या में हमारी माताएं-बहनें भी शामिल हैं.

पीएम-आवास योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-आवास योजना के बारे में कहा कि घर मान-सम्मान की बुनियाद होता है. यहीं से सशक्तिकरण की शुरुआत होती है और सपनों को उड़ान मिलती है. हमारी पीएम-आवास योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए गेम-चेंजर रही है.

यह भी पढ़िए— अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुधा मूर्ति हुईं राज्यसभा के लिए नामित, पीएम मोदी का जताया आभार

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

45 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago