देश

Lucknow: लखनऊ में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, प्रशासन ने मरीजों के बीच बांटे हजारों पौधे

Lucknow: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां देश और दुनियाभर में पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया, वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नवजात शिशु ने अपना पहला पर्यावरण दिवस मनाया. नवजात के परिजनों को प्रशासन ने पौधे भेंट किए.

सोमवार को लखनऊ पुलिस प्रशासन ने KGMU से साथ मिलकर एक हज़ार पौधों का वितरण मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच किया. सबसे खास बात ये रही कि आज नवजात शिशु ने अपना पहला पर्यावरण दिवस मनाया. इस अवसर पर उन्हें गीता की पुस्तक भी भेंट की गई.

ये भी पढ़ें- Bhagalpur Bridge Collapsed: पुल गिरने की घटना पर CM नीतीश कुमार ने विभाग की मानी गलती, बोले- सही से नहीं बना इसलिए गिरा

इस खास मौके पर प्रशासन ने बताया कि हिंदू धर्म में प्रकृति को हमारे जीवन का एक जरूरी अंग माना गया है. इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. तुलसी, केले और पीपल जैसे पेड़ों को पूजनीय माना गया है. इन वृक्षों में भगवान का वास माना जाता है. हमारी सबसे पौराणिक चिकित्सा पद्धति ‘आयुर्वेद’ में भी माना गया है कि हर बीमारी का इलाज प्रकृति में ही मौजूद हैं. इस मौके पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने सभी को पौधों का वितरण किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

7 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago