Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow: लखनऊ में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, प्रशासन ने मरीजों के बीच बांटे हजारों पौधे

Lucknow: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां देश और दुनियाभर में पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया, वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नवजात शिशु ने अपना पहला पर्यावरण दिवस मनाया.

पौधों का वितरण करते पुलिस अधिकारी

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Lucknow: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां देश और दुनियाभर में पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया, वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नवजात शिशु ने अपना पहला पर्यावरण दिवस मनाया. नवजात के परिजनों को प्रशासन ने पौधे भेंट किए.

सोमवार को लखनऊ पुलिस प्रशासन ने KGMU से साथ मिलकर एक हज़ार पौधों का वितरण मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच किया. सबसे खास बात ये रही कि आज नवजात शिशु ने अपना पहला पर्यावरण दिवस मनाया. इस अवसर पर उन्हें गीता की पुस्तक भी भेंट की गई.

ये भी पढ़ें- Bhagalpur Bridge Collapsed: पुल गिरने की घटना पर CM नीतीश कुमार ने विभाग की मानी गलती, बोले- सही से नहीं बना इसलिए गिरा

इस खास मौके पर प्रशासन ने बताया कि हिंदू धर्म में प्रकृति को हमारे जीवन का एक जरूरी अंग माना गया है. इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती. तुलसी, केले और पीपल जैसे पेड़ों को पूजनीय माना गया है. इन वृक्षों में भगवान का वास माना जाता है. हमारी सबसे पौराणिक चिकित्सा पद्धति ‘आयुर्वेद’ में भी माना गया है कि हर बीमारी का इलाज प्रकृति में ही मौजूद हैं. इस मौके पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने सभी को पौधों का वितरण किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital