Bihar Bridge Collapse
Bihar Bridge Collapse: बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल रविवार को अचानक भरभराकर गिर गया. इस पुल की ठेकेदारी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पास थी. पुल गिरने के एक दिन बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने ठीक से काम नहीं किया. ये पुल एक साल पहले भी गिर गया था. कल फिर से गिर गया. बता दें कि एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी देश की प्रमुख कंस्ट्रक्शन कंपनियों में एक है जिसे नदी पर पुल बनाने में एक्सपर्ट माना जाता है. इस कंपनी ने देश के कई राज्यों में पुल बनाए हैं. कंपनी को हाल ही में मुंबई के गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना में भी शामिल किया गया है. इतना ही नहीं राज्य के कई और बड़े प्रोजेक्ट इस कंपनी के हाथ में है.
कंपनी के वेबसाइट के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन कंपनी को ग्रेटर मुंबई नगर निगम से ठेका मिला है. इस परियोजना का उद्देश्य गोरेगांव और नवी मुंबई के बीच की दूरी को 75 मिनट से घटाकर लगभग 40 मिनट करना है. इससे इस रूट पर ट्रैफिक जाम कम करने में भी मदद मिलेगी.
बता दें कि बिहार में आरा और छपरा के बीच गंगा नदी पर बना पुल इसी कंपनी ने बनाया है. कंपनी का दावा है कि यह देश का मल्टी-स्पैन एक्स्ट्रा डोज्ड ब्रिज है. इसी तरह गुजरात में ओखा से भेट द्वारका के बीच 900 मीटर लंबा केबल स्टेय्ड स्पैन ब्रिज भी सिंगला ही बना रही है. आइये जानते हैं कि बिहार में और कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स पर कंपनी काम कर रही है.
बता दें कि बिहार के महात्मा गांधी के बगल में एक नया सेतु का निर्माण कार्य जारी है. इस प्रोजेक्ट पर भी एसपी सिंगला कंपनी काम कर रही है. इस ब्रीज को करीब 3 हजार करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. वहीं औंटा और सिमरिया को जोड़ने के लिए मोकामा के पास गंगा नदी पर पुल बनाया जा रहा है. इस पुल को भी सिंगला कंपनी बना रही है. 8 किलोमीटर लंबे इस पुल को 1200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त पटना शहर में भी कंपनी के पास एक बड़ा प्रोजेक्ट है. दरअसल, पटना के शेरपुर को छपरा के दिघवारा से जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण किया जा रहा है. लगभग 15 किलोमीटर लंबे इस पुल को 3 हजार करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है.
बताते चलें कि रविवार शाम करीब 6 बजे बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिरने के बाद कंपनी सुर्खियों में आई है. तस्वीरों में पुल के दो हिस्से एक के बाद एक गिरते हुए नजर आ रहे हैं. पुल का निर्माण 1,717 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…