Categories: देश

विश्व पर्यटन दिवस पर MP के धरोहर स्थलों पर पर्यटकों की एंट्री फ्री, पर्यटन राज्य मंत्री ने की घोषणा

World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों, संग्रहालयों पर विदेशी और देशी पर्यटकों की एंट्री फ्री होगी. पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र भव सिंह लोधी ने इसकी घोषणा की. राज्य सरकार का पर्यटन बोर्ड इस मौके पर पूरे दिन प्रमुख स्थानों पर कई गतिविधियों का आयोजन करेगा. पर्यावरण, फिटनेस, संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम ‘पर्यटन और शांति’ की थीम पर आयोजित किए जाएंगे.

इसके अलावा, भोपाल के बोट क्लब में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए साइक्लोथॉन (साइकिलिंग इवेंट) का आयोजन किया जाएगा. गोल घर में पेंटिंग, रंगोली, फूलों की सजावट और मेंहदी प्रतियोगिता होगी.

विटिजर्स का प्रवेश निशुल्क

पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र भव सिंह लोधी ने शुक्रवार को कहा, “हमने मध्य प्रदेश के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में सभी भारतीय और विदेशी पर्यटकों, विटिजर्स का प्रवेश निशुल्क रखने का फैसला किया है.”

उन्होंने आगे कहा कि एमपीटीबी इन कार्यक्रमों का आयोजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कर रहा है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, संस्कृति और कला के संगम को भी प्रदर्शित कर रहा है.

गुरुवार को भोपाल के मिंटो हॉल में पर्यटन विभाग द्वारा एक राज्यव्यापी ‘पर्यटन प्रश्नोत्तरी’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मध्य प्रदेश भर के 150 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया.

“20 लाख से अधिक छात्र इस पहल से सक्रिय रूप से जुड़े हैं, जो पर्यटन प्रश्नोत्तरी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है. अगले साल हम एक राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करेंगे,” लोधी ने कहा.

एमपीटीबी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है. इसका उद्देश्य छात्रों को मध्य प्रदेश के विविध आकर्षक गतिविधियों से जोड़ने के लिए एक मंच प्रदान करना था.

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

लोधी ने कहा, “प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र राज्य के पर्यटन, संस्कृति, वन्य जीवन, इतिहास, पुरातत्व और महापुरुषों से परिचित होते हैं। यह प्रतियोगिता अगले साल से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी.”

सतना जिले के विजय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि धार के टैलेंट पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और हरदा के द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रीवा के सेंट्रल एकेडमी स्कूल, छिंदवाड़ा के पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल और सिंगरौली के महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल को उपविजेता घोषित किया गया.

आईएएनएस

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago