योगी करतीं राज्यपाल (ऊपर), मंत्री सुरेश खन्ना (नीचे)
World Yoga Day-2023: आज उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पूरे जोश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित योगी के मंत्रियों ने भी सुबह-सबुह योग कर योग दिवस मनाया और योग का महत्व बताया. इसी के साथ लखनऊ में एयपोर्ट से लेकर पुलिस लाइन में और सरकारी विभागों में कर्मचारियों व अधिकारियों ने भी सुबह-सुबह योग किया.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योगाभ्यास कर योग दिवस के महत्व के बारे में बताया तो वहीं इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे. इसी के साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी मौजूद रहे. तो वहीं रेजीडेंसी में वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना और काकोरी शहीद स्मारक में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने योग कर योग दिवस सेलिब्रेट किया. साथ ही योग के महत्व के बारे में लोगों को जानकारी भी दी. सुबह से ही लखनऊ में हो रही बारिश के बावजूद भी लोगों में योग को लेकर बड़े स्तर पर जोश देखने को मिला और बारिश के साथ सुहावने हुए मौसम के बीच लोगों ने जमकर योगाभ्यास किया.
ये भी पढ़ें- World Yoga Day 2023 Live: पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले- ग्लोबल स्पिरिट बन गया है योग
योगी सरकार के मंत्री दानिश रजा अंसारी लखनऊ के गोमती नगर मदरसा दारूल उलूम वारसिया में योगाभ्यास किया. वह योग दिवस के अवसर पर बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए. इसी के साथ योग दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों ने भी योगाभ्यास किया. इसी के साथ लखनऊ कमिश्नरी से जुड़े सभी अफसर और कर्मचारियो ने भी पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया. पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर समेत सभी सीनियर अधिकारियों और पुलिसकर्मीयो ने परेड ग्राउंड मे योगाभ्यास किया. योग टीचर के नेतृत्व में सभी लखनऊ के पुलिस अफसरों ने योगाभ्यास किया. सीपी सहित, सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए. लखनऊ एयरपोर्ट पर भी योगाभ्यास किया गया. इस मौके पर सीआईएसएफ, एयरपोर्ट कर्मचारी, एटीसी तथा नागर विमानन पत्तन के कर्मचारियों ने भाग लिया.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…