देश

MV Ganga Vilas: दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज, 3200 किमी की यात्रा, पानी के बीच 52 दिनों का सफर, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

MV Ganga Vilas: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को वाराणसी में दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज का शुभारंभ करेंगे. यह भारत के लिए रिवर क्रूज पर्यटन के एक नए युग की शुरूआत का प्रतीक होगा. यह लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के 5 राज्यों में 27 विभिन्न नदी प्रणालियों में 3,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा. रविवार को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने यह जानकारी दी.

सोनोवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में, हम उस अपार संपदा की खोज कर रहे हैं, जो हमारी समृद्ध नदी प्रणाली प्रदान करती है. अंतदेर्शीय जलमार्गों के माध्यम से सतत विकास के इस मार्ग को जबरदस्त बढ़ावा मिला है, क्योंकि कार्गो ट्रैफिक के साथ-साथ यात्री पर्यटन को बढ़ाने के प्रयासों के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं. एमवी गंगा विलास क्रूज देश में नदी पर्यटन की विशाल क्षमता को खोलने की दिशा में एक कदम है.”

52 दिनों की क्रूज यात्रा की बनाई गई है योजना

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक वाराणसी में दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज ‘एमवी गंगा विलास क्रूज’ को दुनिया के सामने देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सुसज्जित किया गया है. विश्व विरासत स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों, और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की 52 दिनों की क्रूज यात्रा की योजना बनाई गई है.

एमवी गंगा विलास (MV Ganga Vilas) क्रूज 62 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा है और आराम से 1.4 मीटर के ड्राफ्ट के साथ चलता है. इसमें तीन डेक हैं, 36 पर्यटकों की क्षमता वाले बोर्ड पर 18 सुइट हैं, जिसमें पर्यटकों के लिए एक यादगार और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए सभी सुविधाएं हैं. यह प्रदूषण मुक्त प्रणाली और शोर नियंत्रण तकनीकों से लैस है.

यहां-यहां से गुजरेगा लग्जरी क्रूज

वाराणसी में प्रसिद्ध ‘गंगा आरती’ के बाद, यह बौद्ध धर्म की महान श्रद्धा के स्थान सारनाथ में रुकेगी. यह मायोंग को भी कवर करेगा, जो अपने तांत्रिक विद्या के लिए जाना जाता है, और माजुली, सबसे बड़ा नदी द्वीप और असम में वैष्णव संस्कृति का केंद्र है. यात्री बिहार स्कूल ऑफ योगा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय भी जाएंगे, जिससे उन्हें आध्यात्मिकता और ज्ञान में समृद्ध भारतीय विरासत से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा. यह क्रूज रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध बंगाल डेल्टा की खाड़ी में सुंदरबन के जैव विविधता से भरपूर विश्व धरोहर स्थलों के साथ-साथ एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से भी गुजरेगा.

एमवी गंगा विलास (MV Ganga Vilas) क्रूज अपनी तरह की पहली क्रूज सेवा है. पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के समर्थन से, इस सेवा की सफलता से उद्यमियों को देश के अन्य हिस्सों में रिवर क्रूज का लाभ उठाने के लिए उत्साहित होने की संभावना है.

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक वैश्विक रिवर क्रूज बाजार पिछले कुछ वर्षों में 5 प्रतिशत की दर से बढ़ा है और 2027 तक क्रूज बाजार के 37 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है. विश्व में यूरोप रिवर क्रूज जहाजों के मामले में लगभग 60 प्रतिशत भागीदारी के साथ विकास कर रहा है. भारत में, कोलकाता और वाराणसी के बीच 8 नदी क्रूज जहाजों का संचालन होता है, जबकि राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (ब्रह्मपुत्र) पर क्रूज की आवाजाही भी संचालित होती है. देश में कई जगहों पर रिवर राफ्टिंग, कैम्पिंग, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, कयाकिंग आदि जैसी पर्यटन गतिविधियां संचालित हैं.

ये भी पढ़ें: Varanasi Tent City: वाराणसी में शाम होते अब आएगी गोवा जैसी फीलिंग, गंगा घाटों के पार बन रही ‘टेंट सिटी’

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय जलमार्ग 2 पर 10 यात्री टर्मिनलों का निर्माण किया जा रहा है जो रिवर क्रूज की संभावना को और बढ़ा देगा. वर्तमान में, राष्ट्रीय जलमार्ग 2 में चार नदी क्रूज जहाज काम कर रहे हैं, जबकि यह राष्ट्रीय जलमार्ग 3 (वेस्ट कोस्ट कैनाल), राष्ट्रीय जलमार्ग 8, राष्ट्रीय जलमार्ग 4, राष्ट्रीय जलमार्ग 87, राष्ट्रीय जलमार्ग 97, और राष्ट्रीय जलमार्ग 5 में सीमित क्षमता में काम कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

35 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

47 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

1 hour ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

2 hours ago