देश

Wrestlers Protest: पहलवानों से बातचीत करेगी सरकार, अनुराग ठाकुर ने रेसलर्स को भेजा बुलावा

केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को बातचीत का न्योता दिया था. जिसके बाद पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए हैं. बजरंग पूनिया के कुछ देर बाद ही पहलवान साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान भी अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे. इससे पहले, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाए जाने पर पहलवान साक्षी मलिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा था कि हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे.

साक्षी मलिक ने बैठक को लेकर कही ये बात

सरकार की तरफ से बातचीत के बुलावे पर पहलवान साक्षी मलिक ने प्रतिक्रिया दी है. एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, हम सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे. जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम सहमत होंगे. प्रदर्शन खत्म करने को लेकर उन्होंने कहा था कि हम सरकार को सुनेंगे. ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें.

इसे भी पढ़ें : धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बाबा को उठाकर जेल में डाल देना चाहिए

पहलवानों के विरोध में नहीं हैं खापें

दरअसल आंदोलन से पीछे हटने की खबरों के बीच खाप प्रधानों ने ऐलान किया है कि वे अभी भी उनके साथ हैं. पीछे नहीं हटे हैं. विभिन्न खाप पंचायतों के प्रधानों ने कहा कि निश्चित तौर पर एक बार लगा था कि संघर्ष कहीं बिना ठोस परिणाम के समाप्त न हो जाए, लेकिन पहलवानों से बातचीत के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है. वहीं दूसरी ओर हलवानों की कोशिश है कि न केवल हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की खापें एक साथ एक मंच पर जुटें, बल्कि किसान संगठन भी एकजुटता दिखाएं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद अब राजस्थान में भी अगले सप्ताह महापंचायत की जा रही है.

Amzad khan

Recent Posts

अगले 8 घंटे और 9 राज्य…तगड़ा उत्पात मचाएगा मौसम! 60 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

IMD Weather Alert के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत 9 राज्यों…

11 minutes ago

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

27 minutes ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

1 hour ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

2 hours ago